Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

अनुराग ठाकुर की पहल  “एक से श्रेष्ठ” के 500 वें सेण्टर का उपराष्ट्रपति ने किया शुभारंभ

Updated on Saturday, January 06, 2024 21:22 PM IST

हमीरपुर - केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा उनके संसदीय क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में चलाए जा रहे शैक्षणिक कार्यक्रम 'एक से श्रेष्ठ' के 500 वें केंद्र का 20 हज़ार से भी ज़्यादा लोगों की उपस्थिति में भव्य शुभारंभ हुआ।इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर भारत के उपराष्ट्रपति माननीय जगदीप धनकड़ जी व प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला जी उपस्थित रहे। उपराष्ट्रपति की धर्मपत्नी सुदेश धनकड़  जी की भी इस कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति रही। एक से श्रेष्ठ के 500 वें सेण्टर के शुभारंभ के अवसर पर हिमाचल सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी, कई माननीय विधायक व पूर्व विधायक समेत कई गणमान्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

 

माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने अपने संबोधन की शुरुआत 1990 के दशक में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ अपने सांसद काल को याद करते हुए किया। उन्होंने बताया कि प्रेम कुमार धूमल के ही अनुरोध पर धर्मशाला की पहली फ्लाइट का उद्घाटन उनके कर कमल से हुआ था। माननीय उपराष्ट्रपति ने बताया कि उस समय से लेकर आज तक प्रेम कुमार धूमल जी के परिवार से उनका रिश्ता जुड़ा हुआ है जिसे अनुराग ठाकुर ने और गहरा किया है।

 

 

जगदीप धनखड़ ने कहा “ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में घूमने के दौरान मुझे पता चला कि अनुराग ठाकुर के कई अनूठे कार्यक्रम यहाँ बहुत लोकप्रिय हैं। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा, खेल महाकुंभ, हुनर से शिखर जैसे कई कार्यक्रम ना सिर्फ़ यहाँ के सभी वर्गों को लाभान्वित कर रहे हैं बल्कि पूरे देश में एक मॉडल के रूप में अपनाए जा रहे हैं।

 

 

अनुराग ठाकुर ने आए बताया, "हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 5 ज़िलों में चल रहे एक से श्रेष्ठ केंद्र महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं। पारंपरिक गुरु शिष्य परंपरा पर आधारित यह कार्यक्रम 5 अक्टूबर 2021 को विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर लॉन्च हुआ था जिसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश के तीन समस्याओं एम्प्लॉयमेंट, इमीग्रेशन और इकोनॉमी का एजुकेशन द्वारा समाधान करने की कोशिश थी।  यह हर्ष का विषय है कि 1 से शुरू हुए एक से श्रेष्ठ के अब 500 सेंटरों में 9000 से ज्यादा बच्चे जिसमें प्रत्येक केंद्र पर छात्रों की औसत संख्या 19 है वो बदलती दुनिया के साथ नई चीजें सीख रहे हैं।इसमें आंगनबाड़ी से लेकर पांचवी तक छात्रों की संख्या 7266, पांचवी कक्षा से ऊपर छात्रों की संख्या 1795 , छात्राओं की संख्या 4341 यानी 48%, छात्रों की संख्या 4720 यानी 52% है जिमसें एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम के 68.8 प्रतिशत बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं।कुल वर्क फोर्स का 95 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं का है,  जिनमें से 60 फीसदी का ये पहला जॉब है। यहां शिक्षा से लेकर बच्चों की किताबें, बैग आदि मुफ्त सहायता के तौर पर दिए जाते हैं। कुल बच्चों का आधा भाग यानी 50  प्रतिशत SC, ST, OBC, BPL वर्गों के छात्र हैं, जिनमें 24 प्रतिशत लड़कियां भी हैं। इसके तहत सतत अभियान के तहत अब तक 9000 से अधिक छात्र लाभान्वित हुए है 500 से अधिक को सीधा रोजगार मिला है और इस अभियान में शामिल लोगों के स्टाफ में करीब 90 फीसदी महिलाएं है। इस अभियान के तहत अब 500वां केंद्र खुलने जा रहा है।"

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X