Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

राज्य सरकार की जनहितैषी और विकास प्रमुख स्कीमों का लाभ हरेक योग्य लाभपात्री तक पहुँचाया जाये- मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को आदेश

Updated on Monday, December 11, 2023 11:08 AM IST

अलग-अलग विभागों के प्रशासनिक सचिवों के साथ मीटिंग करके भलाई स्कीमों की प्रगति का जायज़ा लिया

बड़े लोक हित में नयी भलाई स्कीमों की रूप-रेखा बनाने और लागू करने को यकीनी बनाने के लिए कहा

चंडीगढ़ - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अधिकारियों को राज्य सरकार की जनहितैषी और विकास प्रमुख स्कीमों का लाभ हरेक योग्य लाभपात्री तक पहुँचाये जाने को यकीनी बनाने के लिए कहा।


आज यहाँ अलग- अलग विभागों के प्रशासनिक सचिवों की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के विकास और लोगों की ख़ुशहाली के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सेहत, शिक्षा, रोज़गार जैसे क्षेत्र राज्य सरकार के प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं और लोगों की सुविधा के लिए इन क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य भर में चल रहे प्रोजेक्टों को तय समय में मुकम्मल किया जाना चाहिए और लोगों की भलाई के लिए नयी स्कीमों की रूप-रेखा बनानी चाहिए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े लोक हित में नयी भलाई स्कीमों तैयार करके लागू की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब हर क्षेत्र में सफलता की नयी इबारत लिख रहा है और देश में प्रथम राज्य के तौर पर उभर रहा है। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को कहा कि सम्बन्धित विभागों द्वारा निर्धारित बजट को समय पर इस्तेमाल किये जाने को यकीनी बनाने के लिए कहा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास और लोगों की भलाई के लिए सरकार के पास फंडों की कोई कमी नहीं। उन्होंने कहा कि लोगों को साफ़- सुथरा शासन और पारदर्शी प्रशासकीय कामकाज मुहैया करवाना राज्य की प्रमुख प्राथमिकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य यह यकीनी बनाना है कि जमीनी स्तर पर हरेक योग्य लाभपात्री तक इन भलाई स्कीम लाभ पहुँचाया जाये।


मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज भलाई स्कीमों को लागू करने में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जरूरतमंद व्यक्ति को लाभ पहुँचाने के लिए उचित व्यवस्था बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को इन स्कीमों का लाभ योग्य लोगों को मिलना यकीनी बनाने के लिए निरंतर निगरानी रखनी चाहिए।


भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को सचेत करते हुये कहा कि राज्य सरकार भलाई स्कीमों को लागू करने में किसी तरह की लापरवाही और लिहाज़ को बर्दाश्त नहीं करेगी।


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार हर हाल में यह यकीनी बनाऐगी कि इन स्कीमों का फ़ायदा सिर्फ़ योग्य लोगों को ही मिले। उन्होंने कहा कि यह समय की ज़रूरत है कि राज्य को सही मायनों में ‘रंगला पंजाब’ बनाया जाये जहाँ हर नागरिक स्वाभिमान के साथ अपना जीवन बसर कर सके। भगंवत सिंह मान ने कहा कि सरकारी स्कीमों का लाभ हासिल करना हरेक योग्य व्यक्ति हक है और अधिकारियों का भी यह फ़र्ज़ बनता है कि कोई भी लाभपात्री यह लाभ लेने से वंचित न रहे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X