Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पंजाब में बार्डर टूरिज्म को बढ़ाने के लिए बनेगी पॉलिसी:राखी गुप्ता

Updated on Friday, December 08, 2023 19:08 PM IST

पीएचडीसीसीआई ने किया टूरिज्म कॉनक्लेव का आयोजन

छह माह में आए 88 लाख विदेशी पर्यटक

अमृतसर। पर्यटन एवं सांस्कृति मामले विभाग पंजाब की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी (आईएएस) ने कहा कि पंजाब में पर्यटन क्षेत्र की समूची संभावनाओं को विकसित किया जा रहा है जिससे विदेशों में बसते पंजाबी, विदेशी सैलानी, भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में से आने वाले लोग पंजाब के ऐतिहासिक और पर्यटन स्थानों और विरासती पहलूओं की समृद्धी का आंनद ले सकें।

 

राखी गुप्ता भंडारी आज यहां पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किए जा रहे 17वें पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (पाईटैक्स) के दौरान आयोजित इंडस्ट्री राउंडटेबल ऑन बार्डर एंड हेरीटेज टूरिज़म विषय पर आयोजित कॉन्कलेव को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि पंजाब में बार्डर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अलग से योजना बनाई गई है।

 

 

यहां अटारी, हुसैनीवाला और फाजिल्का क्षेत्र में भारत-पाक सीमा पर होने वाली रीट्रीट सैरमनी को देखने के लिए रोजाना देश-विदेश से लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में जिलों की विशेषता को ध्यान में रखकर टूरिजम पॉलिसी बनाई गई है। जिसके माध्यम से जिलों के विशेष खान पान समेत तमाम पहलूओं को उभरा जा रहा है। पंजाब को पंज दरियाओं की धरती कहा जाता है। जिसके चलते आने वाले समय में यहां रिवर फैस्टीवल, फ्लावर फैस्टीवल समेत कई तरह के आयोजन किए जाएंगे।

 

 

उन्होंने बताया कि पंजाब में जनवरी से जून 2023 तक 88 लाख 16 हजार 153 घरेलू तथा दो लाख 78 हजार 155 विदेशी पर्यटक आए हैं। पंजाब को सही मायने में रंगला पंजाब बनाने के लिए कल्चर तथा वाटर पॉलिसी के अलावा यहां डेस्टीनेशन आधारित पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब अपने खान-पान के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। देश के कई प्रसिद्ध शैफ पंजाबी मूल के हैं। इन्हीं के माध्यम से पंजाब के खाने को अब विदेशों तक मशहूर किया जाएगा।

  

कार्यक्रम के दौरान पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री पंजाब चैप्टर के चेयर आरएस सचदेवा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि चैंबर द्वारा पंजाब सरकार के विजन का समर्थन करते हुए इस बार टूरिज्म कॉनक्लेव का आयोजन किया गया है। जिसका भविष्य में विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई के को चेयर अजय महाजन, टूरिजम कमेटी के संयोजक हरकीरत सिंह, विद्युन गोयल, राजन सहगल, साडा पिंड के निदेशक ईश गंभीर, मेजर सुशील गंभीर समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X