Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आर.टी.ए. दफ्तर बठिंडा में बड़े घोटाले का पर्दाफाश

Updated on Thursday, May 11, 2023 13:26 PM IST

चंडीगढ़ - पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान मंगलवार को रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आर.टी.ए.) बठिंडा के दफ़्तर में एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है, जिसमें व्यापारिक वाहनों के दस्तावेज़ लेने और पासिंग से सम्बन्धित फाइलों को मंज़ूर करने के लिए एजेंटों और लोगों से लाखों रुपए की वसूली की जा रही थी।


इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो ने आर.टी.ए. बठिंडा के लेखाकार दिनेश कुमार और उसके प्राईवेट साथी राजू सिंह राजी को 1000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।


इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषियों को हरप्रीत सिंह निवासी बठिंडा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। अधिक विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया है कि उपरोक्त मुलजि़मों ने आर.टी.ए. दफ्तर में अलग-अलग वाहनों से सम्बन्धित फाईलों/ दस्तावेज़ों आदि को प्राप्त करने और नवीनीकरण के लिए उसकी 10 फाइलों को क्लियर या ऐंडोर्स करने के लिए 1000 रुपए रिश्वत के तौर पर माँगे हैं। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि आर.टी.ए. दफ्तर के कर्मचारी फाइलों को मंज़ूरी देने या क्लियर करने के लिए 100 रुपए प्रति फाइल की माँग कर रहे हैं और इस दफ़्तर में आम लोगों और अलग-अलग एजेंटों द्वारा रोज़ाना 100 के करीब फाइलें जमा करवाई जाती हैं और इस तरह वह मोटी रिश्वतों की वसूली करते हुए हर महीने दस्तावेज़ लेने के बदले लाखों रुपए वसूल रहे थे।


प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद बठिंडा रेंज से विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया है और उक्त दोनों मुलजि़मों को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 1000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया गया है।


इस सम्बन्धी दोनों मुलजि़मों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और जांच के दौरान इस दफ़्तर के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जायेगी।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X