Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

लोगों को जल्दी मिलेगी बड़ी सुविधा; ऑनलाइन देख सकेंगे ज़मीन की स्थिति - अमन अरोड़ा

Updated on Wednesday, January 18, 2023 12:05 PM IST

चंडीगढ़ - राज्य के लोगों को एक और बड़ी सुविधा देने के लिए पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग ने खसरा आधारित मास्टप्लान्ज़ को डिजीटाईज़ करने का काम शुरू कर दिया है, जिससे आम व्यक्ति ज़मीन की स्थिति, जमीन का मौजूदा प्रयोग और ज़ोनिंग प्लान संबंधी आसानी से पता कर सकेगा।  


पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि वह इस प्रोजैक्ट को लागू करने की प्रक्रिया को और तेज़ करने के लिए पंजाब रिमोट सैंसिंग सैंटर (पी.आर.एस.सी.) की टीम के साथ तालमेल करें, जिससे लोगों को ज़मीन से सम्बन्धित सारी जानकारी एक क्लिक पर मुहैया करवाई जा सके।  


पी.आर.एस.सी. की टीम के साथ बैठक के दौरान इस प्रोजैक्ट की स्थिति का जायज़ा लेते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि इस प्रोजैक्ट के लागू होने से लोग अपनी ज़मीन को ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके अलावा जिस क्षेत्र में उनकी ज़मीन है, उस क्षेत्र के ज़ोनिंग प्लान के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह पहल ज़मीन के प्रयोग में बदलाव (सी.एल.यू.) के लिए आसानी से आवेदन करने में भी मददगार साबित होगी। इसके अलावा रिकॉर्ड के रख-रखाव की विधि में पारदर्शिता आएगी और राज्य में निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।  


मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग ने लोगों को पारदर्शी ढंग से उनके द्वार पर सेवाएँ प्रदान करने के लिए कई सुधारवादी कदम उठाए हैं।  


इस दौरान कैबिनेट मंत्री को बताया गया कि कुल 43 मास्टरप्लान्ज़ पहले ही नोटीफायी किए जा चुके हैं। इन 43 में से 22 मास्टरप्लान्ज़ के लिए खसरा आधारित डिजीटाईजेशन मैपिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत मुसावी (कैडस्ट्रल मैप) पर मास्टरप्लान्ज़ को सुपरइम्पोज़ किया जा रहा है।  


अमन अरोड़ा ने पी.आर.एस.सी. की टीम और विभाग के अधिकारियों को कहा कि इस प्रोजैक्ट में नवीनतम प्रौद्यौगिकी का प्रयोग किया जाए और इस काम में सटीकता और मानक को बरकरार रखना सुनिश्चित बनाया जाए।  

 

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X