Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पंजाब की मुख्य सचिव द्वारा डिप्टी कमिश्नरों को राज्य में कोविड की मृत्युदर में कमी लाने की हिदायत

Updated on Tuesday, June 30, 2020 06:49 AM IST

चंडीगढ़ - मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देशों के तहत कोविड-19 से लोगों की जान बचाने के लिए कड़ाई से ध्यान केंद्रित करने के लिए पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने रविवार को डिप्टी कमिश्नरों से कहा कि राज्य में मृत्यु दर को रोकने के लिए जो भी संभव हो वह कदम उठाए जाएं ताकि 2.4 प्रतिशत की मौजूदा मौतों की संख्या को कम किया जा सके।

उन्होंने कहा कि महामारी के बीच हर पंजाबी के जीवन को बचाने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों को गंभीर रोगियों की विशेष देखभाल करने के साथ-साथ डॉ. केके तलवार की अध्यक्षता वाले प्रांतीय विशेषज्ञ समूह सहित अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय विशेषज्ञों की मदद लेने का भी निर्देश दिया।

मुख्य सचिव के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद उपायुक्तों के साथ अपनी पहली वीडियो कांफ्रेंस की बैठक में घातक बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए राज्य की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विनी महाजन ने राज्य में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की और कहा कि यह प्रत्येक डिप्टी कमिश्नर का कर्तव्य है कि वह उचित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करे और साथ ही मृत्यु दर को भी रोके। उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों को अधिक से अधिक स्वस्थ हुए रोगियों को उनके घर भेजने हेतु अपनी ओर से पूरा प्रयास करने के लिए भी कहा।

मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिया कि अगर कोविड मरीज अपने खर्च पर निजी अस्पतालों में जाना चाहते हैं तो उन्हें जाने दिया जाए। उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों को जरूरत पड़ने पर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को अपना स्वयं का भोजन आदि मंगवाने की अनुमति भी देने के लिए कहा।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार कोरोना जांच क्षमता को प्रति दिन 20,000 तक बढ़ाने के लिए काम कर रही है जिसके लिए हाल ही में चार नई जांच प्रयोगशालाओं को मंजूरी दी गई है और इनके जल्द ही चालू होने की उम्मीद है। इसके अलावा नए उपकरणों के लिए ऑर्डर जुलाई में दिए जा रहे हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि डिप्टी कमिश्नरों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पंजाब का हर नागरिक मास्क पहने और सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करे। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बंद स्थानों में बड़े समारोहों से बचना बहुत जरूरी है, और मास्क को ऐसी स्थितियों में हमेशा पहना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मास्क न पहनना, सामाजिक दूरी नहीं रखना या सार्वजनिक स्थान पर थूकना असामाजिक कार्य है। उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों से कहा कि वे हर जिले के लोगों से सतर्क रहने, एहतियाती उपाय करने और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह का पालन करने के लिए अपील करना जारी रखें।

बैठक के दौरान महसूस किया गया कि कोविड संक्रमित व्यक्तियों से जुड़े भ्रम को दूर करने के लिए ठोस प्रयास किया जाना चाहिए। विनी महाजन ने कहा कि कोविड किसी भी अन्य बीमारी की तरह ही है, जहां लोगों को आराम करने और दो सप्ताह तक दूर रखने की आवश्यकता होती है ताकि संक्रमण न फैले, और यह संदेश राज्य के सभी लोगों तक पहुंच जाना चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि राज्य में पीपीई किट और एन-95 मास्क की कोई कमी नहीं है।

डॉ. के.के. तलवार, डॉ. राज बहादुर और डॉ. राजेश कुमार ने भी बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक कदमों संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य अनुराग अग्रवाल, प्रमुख सचिव वित्त केएपी सिन्हा, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान डी.के. तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव तेजवीर सिंह, प्रमुख सचिव जल आपूर्ति और स्वच्छता जसप्रीत तलवार और सचिव स्वास्थ्य कुमार राहुल भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X