चण्डीगढ़, 5 अप्रैल : अतिथि सत्कार पर्यटन और ट्रैवल उद्योग में हुनरवंद व्यक्तियों की बढ़ रही मांग को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार द्वारा इन क्ष्ेात्रों में नवयुवकों को गुणात्मक शिक्षा तथा उच्च जानकारी देने के लिए इन क्षेत्रों से सम्बन्धित विषयों में पूर्व स्नातक/स्नातक/स्नात्कोतर स्तर के विभिन्न कार्यक्रम आरम्भ किये जा रहे हैं।
यह जानकारी देते हुए आज यहां स. सरवण सिंह फिल्लौर पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले मंत्री ने बताया कि होटल प्रबन्धन तथा पर्यटन की शिक्षा प्रदान करने के क्षेत्र में पंजाब देशभर में से अग्रणीण रहा। केन्द्रीय पर्यटन विभाग और होटल प्रबन्धन की राष्ट्रीय परिषद द्वारा करवाए गये सर्वेक्षण में चण्डीगढ़ कालेज ऑफ होटल मैनेजमैंट एण्ड कैटरिंग तकनोलोजी लांडरा क ो देशभर में से नम्बर एक होटल मैनेजमैंट शिक्षा संस्थान घोषित किया गया है। यह पुरस्कार केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आज दिया गया।
मंत्री ने यह भी कहा कि ‘हूनन एवं रोजगार’ कार्यक्रम एक गरीब पक्षीय स्कीम है जिसका उद्धेश्य युवकों में रोजगार की मुहारत पैदा करना है, विशेषकर अन्न उत्पादन और बेक्री आदि क्षेत्रों में उन्होंने कहा कि 18 से 28 वर्ष के बच्चे जिनकी न्यूनतम शिक्षा आठवीं क क्षा है इस कोर्स के लिए योग्य होंगें। शिक्षार्थियों को प्रशिक्षण सामग्री, वर्दी, टूल किट और नि:शुल्क खाने के साथ दो हजार रूपये छात्रवृति दी जायेगी। स. फिल्लौर ने बताया कि वर्ष 2011-12 में 900 विद्यार्थियों को यह प्रशिक्षण दिया गया था और 1800 विद्यार्थियों को वर्ष 2012-13 में प्रशिक्षण मुहैया करवाया जायेगा। सरकार द्वारा इन शिक्षित विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर भी मुहैया करवाए जायेंगें। उन्होने बताया कि एक वर्ष के प्रशिक्षण के लिए पांच करोड़ रूपये रखे गये हैं। यह कार्यक्रम लागू होने के बाद भारत सरकार की स्कीम अधीन प्रत्येक वर्ष पांच हजार शिक्षित प्रोफैशनल उपलब्ध होंगें। उन्होंने बताया कि अतिथि सत्कार के स्तर को बढ़ाने के लिए पंजाब के एक होटल में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है