चण्डीगढ़, 5 अप्रैल : पंजाब सरकार ने आज ‘लेबर वैल्फेयर बोर्ड ’ का गठन किया है। पंजाब के श्रम मंत्री को इसका चेयरमैन बताया गया है।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्रम मंत्री पंजाब के अतिरिक्त प्रधान सचिव श्रम, प्रधान सचिव वित्त, निदेशक उद्योग और वाणिज्य, निदेशक सामाजिक सुरक्षा और बाल विकास को इनके स्वतंत्र सदस्य और श्रम आयुक्त पंजाब को सदस्य सचिव नामजद किया गया है।
उन्होंंने बताया कि संदीप कुमार कालड़ा और हरीश कालिया को बोर्ड के इम्पलाईज़ के प्रतिनिधि के तौर पर नामजद किया गया है। जबकि बखतावर सिंह और राजकुमार को इम्पलाईज़ के प्रतिनिधि के तौर पर नामजद किया गया है।