चण्डीगढ़, 5 अप्रैल : पंजाब सरकार राज्य के सरकारी कालेजों में एक अप्रैल, 2013 से आरंभ हुई वार्षिक परीक्षाओं को पारदर्शी और नकल रहि करवाने के लिए वचनबद्ध है।
शिक्षा और भाषा मंत्री स. सिकंदर सिंह मलूका ने बताया कि लगभग 5.5 लाख से अधिक विद्यार्थी यह परीक्षा दे रहें हैं। इन परीक्षाओं को सुचारू, अनुशासन बद्ध और नकल रहित करवाने के लिए विश्वविद्यालयों द्वारा गठित फलाईन्ग टीमों के अतिरिक्त 6 और अलग उच्च शिक्षा विभाग की टीमें गठित की गई हैं जो परीक्षा केंद्रों में जाकर चैकिंग करके नकल क ो रोकने के लिए कठोर कदम उठायेंगी।
मंत्री ने बताया कि इन टीमों में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) मोहाली, रोपड़, नवांशहर, पटियाला और संगरूर के परीक्षा केंद्रों का निरिक्षण करेगा। इसी प्रकार सहायक निदेशक (लीगल) फिरोज़पुर, फरीदकोट, फाजिल्का और श्री मुक्तसर साहिब के परीक्षा केंद्रों का निरिक्षण करेगा। सहायक निदेशक (फंडज़) गुरदासपुर, पठानकोट और होशियारपुर के परीक्षा केंद्रों का निरिक्षण करेगा। सहायक निदेशक (एन सी सी), जालंधर, कपूरथला, तरनतारन और अमृतसर के परीक्षा केंद्रों का निरिक्षण करेगा। सहायक निदेशक स्कॉलर शिप मानसा, बठिंडा और बरनाला और सहायक निदेशक इन्टैक फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना और मोगा के परीक्षा केंद्रो का निरिक्षण करेगा।