चंडीगढ, 5 अप्रैल: पंजाब सरकार द्वारा आज तीन आई ए एस और पांच पी सी एस अधिकारियों के तबादले कर दिये है।
इस बात की जानकारी देते हुये पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि अमित शर्मा, आई ए एस को अतिरिक्त उपायुक्त, (जी), मोगा और श्री बरिंदर कुमार शर्मा को अतिरिक्त उपायुक्त, (जी), मानसा लगाया गया है जबकि जोरम बेदा की सेवांए स्थानीय निकाय विभाग के हवाले करके उनको अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम मोगा लगाने के लिए की गई हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि परनीत शेरगिल पी सी एस की सेवांए आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के हवाले उनको ए सी ए पटियाला विकास अथॉरिटी पटियाला लगाने के लिए की गई है। उन्होंने आगे बताया कि हरबीर सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त, (डी), होश्यिारपुर, प्रीतम सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त, (जी) संगरूर, सुखविंदर सिंह को एस डी एम समाना, अतिरिक्त चार्ज पातड़ा और हरमिंदर सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त, (डी) जालंधर लगाया गया है।