अकापुल्को 5 अप्रैल: अकापुल्को के पश्चिमी भाग में कल आए भूकंप के झटके मैक्सिको शहर के उत्तरी भाग में भी महसूस किए जिससे कई भवन हिल गए. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
अमेरिकी जिओलॉजिकल सर्वे के मुताबिक मानक समयानुसार कल एक बजकर 58 मिनट पर अकापुल्को में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया. मैक्सिको के भूकंप केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.3 थी.
मैक्सिको शहर के मेयर मिगुएल एंजल मानसेरा ने ट्विटर पर लिखा है कि भूकंप से जान-माल को कोई क्षति नहीं पहुंची है.