चण्डीगढ़, 4 अप्रैल :पंजाब सरकार ने रबी के सीजन 2013-14 में गेहूं की खरीद के लिए 18998 करोड़ रूपये स्वीकृत कर दिये हैं।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरबीआई द्वारा 18989 करोड़ रूपये की कैश के्रडिट लिमट स्वीकृत की गई है, जिसमें से पंजाब सरकार ने अप्रैल माह की गेहूं की अदायगी के लिए पहली किस्त के तौर पर 13520 करोड़ रूपये प्राप्त कर लिये हैं और मई एवं जून की अदायगी के लिए शेष रहती राशि दूसरी किस्त के तौर पर अप्रैल के अन्त में प्राप्त कर ली जायेगी।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस सीजन में 140 लाख टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसकी सरकारी खरीद 1 अप्रैल से आरम्भ हो चुकी है। सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा आढ़तियों को गेहूं की खरीद के लिए ऑन लाईन अदायगी की जायेगी, जिसके लिए 11 बैंकों का चयन किया गया है।उन्होंने आगे बताया कि किसानों को अन्न की खरीद के 48 घण्टों के बाद अदायगी और खरीद से 72 घण्टे बाद लिफ्टिंग को विश्वसनीय बनाने के आदेश दिये गये हैं।