चंडीगढ, 3 अप्रैल: पंजाब उर्जा विकास एजेंसी (पेडा) द्वारा पंजाब में विभिन्न स्थानों पर मैगावाट स्केल पर सोलर फोटोवेलेटिक (एस पी वी) के पावर प्राजैक्ट लगाने के लिए 300 मैगावाट के एस पी वी के पावर प्राजैक्ट बनाओ, चलाओ एवं अपनाओ बी ओ ओ के लिए प्रतियोगितात्मक निविदताएं आमंत्रित की हैं। पंजाब राज्य में 330 दिन सीधी सूर्य किरणें पडती हैं। इस कारण राज्य में सौर उर्जा द्वारा बिजली उत्पादन की बेतहाश संभावनाएं मौजूद हैं । इससे एक स्कवेयर मीटर में सौर उर्जा प्लांट लगाकर 4-7 किलोवाट बिजली पैदा की जा सकती है। एक प्री बिड कांफ्रैस का आयोजन आज यहां सी आई आई सैक्टर 31 चंडीगढ में किया गया। बोलीकर्ताओं/कम्पनियों की शेंकाओं के उत्तर देने के लिए श्री अनिरूद्व तिवाडी आई ए एस, सचिव पावर और एन सी ई एस ने प्री बिड सत्र की अध्यक्षता की और सरकार द्वारा दी। जाती सुविधाओं संबंधी प्रश्रों के उत्तर दिए गए।
पेडा के मुख्य कार्यकारी श्री टी पी एस सिद्धू, आई ए एस ने बताया कि प्री बिड कान्फ्रैंस में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रसिद्ध कंपनियों ने भाग लिया जिनमें टाटा सोलर पॉवर, एल एंड टी, मोसबीयर, अदित्य बिरला ग्रुप, वेलस्पन, जी ई, पंजलियोड, सन एडीशन, वारी एनर्जी शामिल थी। प्री बिड संबंधी शंकाओं के जवाब पेडा और पी एस पी सी एल द्वारा दिए गये। बोलीकारों द्वारा प्री बिड संबंधी विस्तृत जानकारी और शंकाओं संबंधी सूचना पेडा और पंजाब सरकार की वैब साईट पर भी प्राप्त की जा सकती है। प्रमुख बैंकों जिनमें यूको बैंक, ओ बी सी बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, विजय बैंक, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, एच डी एफ सी के अतिरिक्त पी एस पी सी एल के अधिकारी भी इस कान्फ्रैंस में शामिल थे।