Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

पंजाब

More News

कांग्रेस का बदला खौरी की राजनीति का गुमराह कुन प्रचार हुआ पूरी तरह बेनकाब -सुखबीर बादल

Updated on Thursday, April 04, 2013 16:32 PM IST

फाजिल्का/चण्डीगढ़, 3 अप्रैल : पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि कांग्रेस द्वारा गत् 6 वर्षो से बदला खौरी की राजनीति का निरंतर लगाया जा रहा दोष पूरी तरह बेनकाब हो चुका है क्योंकि वह एक भी ऐसा मामला सामने लाने में असफल रही है। आज यहां फाजिल्का जिले में अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन 98 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट लोगों को समर्पित करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए स. बादल ने कहा कि स. बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गत् पूरे 5 वर्ष पंजाब में कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं विरूद्ध 50 हज़ार मामले दर्ज किए जाने की रट लगाई रखी परंतु वह विधानसभा में ऐसा एक भी मामला नही रख सके। उन्होंने कहा कि कैप्टन की डायरी में से ही शिक्षा लेते हुए कांग्रेस के नये बने प्रधान ने यही हल्ला पुन: आरंभ कर दिया है कि शायद मीडिया में कुछ स्थान मिल सके।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा ऐसी शिकायतें दर्ज करने के लिए टोल फ्री नम्बर आरंभ किए जाने संबंधी पूछे जाने पर कहा कि जब कांग्रेस का पूरा तंत्र ही ऐसा एक मामला लोगों के सामने नही ला सका तो अब यह ‘नई सेवा’ शुरू करने का मतलब यह है कि कांग्रेस का अपने कार्यकत्र्ताओं से कोई संबंध नही और वह अब टैलीफोन द्वारा अपने कार्यकत्र्ताओं से संपर्क करने की बात कह रही है। स. बादल ने कहा कि वास्तविक्ता यह है कि कांग्रेस का यह सच्चाई को देखकर दिल टूट गया है कि यह जिस राज्य में भी लगातार दो बार हारी है पुन: कभी सत्ता प्रापत नही कर सकी। उन्होने कहा कि बिहार, पश्चिमी बंगाल, उड़ीसा और उत्तर प्रदेश की उदाहरणें लोगों के सामने हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता अपने कार्यकत्र्ताओं को हौंसला देने की नित्य नई नौटंकिया कर रहें हैं। उन्होंने यह कह कर चुटकी ली कि चाहे श्री प्रताप सिंह बाजवा ने प्रधान बनकर दाढ़ी रंग ली है परंतु कांग्रेस का अस्तित्व की समाप्ति की तरफ बढ़ रही घड़ी की सुई टिक टिक पीछे नही मुड़ सकती। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं द्वारा पंजाब सरकार विरूद्ध तीखे तेवर संबंधी पूछे जाने पर कहा कि प्रत्येक कांग्रेसी को दस जनपथ के आगे अपने अस्तित्व दर्शाने के लिए मुकाबले बाजी कर रहा है परंतु इस पार्टी के तार 10 जनपथ में से ही हिलने के कारण प्रदेश कांग्रेस प्रधान का पद बेमाने हो चुका है।
    40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पंजाब इंस्टीच्युट ऑफ टैकनॉलौजी का नींव पत्थर रखने के पश्चात अपने संबोधन में स. बादल ने बताया कि इस संस्था का विलक्षण पक्ष यह है कि इसमें ऑटो मोबाईल, हाई वेज़ और एरोनोटिक इंजीनियरिंग के अतिरिक्त अतिथि सत्कार एवं खाद्य संस्करण के उभर रहे क्षेत्रों संबंधित इंटरग्रेटिड कोर्स करवाये जांएगे ताकि विद्यार्थीयों को विश्व भर में बेहतर नौकरियां हासिल करने के लिए तैयार किया जा सके। उन्होंने बताया कि पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा ऐसे 20 इंस्टीच्यूट राज्य भर में स्थापित करने की योजना है और मानसा, राजपुरा और कपूरथला में ऐसे इंस्टीच्यूट चल रहें हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण में इस संस्था में 1000 विद्यार्थी दाखिल किए जांएगे और बाद में यह संख्या बढक़र 2000 हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए भूमि देने वाले गांवों अर्नीवाला के विद्यार्थी के लिए 5 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी और उनको आधी फीस माफ होगी।
    उन्होंने इस अवसर पर क्ष्ेात्र के लोगों की मांग अनुसार अर्नीवाला को ब्लॉक और नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर गांवों में एक वाटर वक्र्स बनाने के अतिरिक्त न्यू शेरेवाला माईनर के नवीनीकरण का एलान भी किया। उन्होंने गांवों में से निकलते मुख्य सडक़ के गांवों की सीमा में चार मार्गी करण के निर्देश भी दिए।
    उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल -भाजपा सरकार राज्य में आम लोगों विशेषकर गरीबों और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि  राज्य सरकार ने समस्त गरीबों के लिए सरकारी अस्पतालों में निशुल्क दवाईयों की व्यवस्था करने के अतिरिक्त प्रत्येक आटा-दाल योजना लाभ-पात्री को निजी अस्पताल में 30000 रुपये की निशुल्क सुविधा दी जा रही है।     उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक निवासी के लिए हजार रुपये की मामूली अदायगी पर 1.5 लाख रुपये तक के निजी अस्पतालों में मुफ्त ईलाज की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके अतिरिक्त गरीब परिवारों के सरकारी स्कूलों में पड़ते बच्चों के मैट्रिक में 80 प्रतिशत या अधिक अंक आने की सूरत में उन्होंने + 1 और + 2 की पढ़ाई के लिए 30000 रुपये के वार्षिक विशेष छात्रवृृति की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी तीन वर्षो मे जलालाबाद क्षेत्र के सभी 131 गांवों में कंक्रीट की सडक़े बना दी जाएगी और इस वर्ष 40 गांव इसमें लगाये जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चरण में उनका ध्यान क्षेत्र के समस्त खालों की मरम्मत और ढाणीयों तक सडक़ीय संपर्क प्रदान करने की तरफ होगा। यहां जिक्रयोग्य है कि उपमुख्यमंत्री ने अपने फाजिल्का जिले के दो दिवसीय तुफानी विकास दौरे के दौरान आज दूसरे दिन 98 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट जिले के लोगों को समर्पित किए। उन्होंने 59 करोड़ रुपये की संयुक्त लागत से अर्नीवाला और भागसर रजबाहों के नवीनीकरण के कार्यो का नींव पत्थर रखा। उन्होंने 5.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए 66 के वी ग्रिड स्टेशन का गांव घटियांवाली जट्टां में और 97 लाख लागत वाले वाटर वक्र्स का गांव मूलयांवाली में उद्घाटन किया। बाद में उन्होंने गांव बन्नावाला में एक मंडी का नींव पत्थर रखने के अतिरिक्त तीन सडक़ीय प्रोजेक्ट क्रमश: मलोट से अर्नीवाला सडक़ से बन्नावाला से पक्कां से नन्दगढ़ (5.46 करोड़ रुपये), फाजिल्का मलोट सडक़ से माहुआणा से नूरपूर (1.87 करोड़ रुपये), और फाजिल्का-मलोट रोड  से इस्लामवाला नहर से घटयांवाली जट्टा से अलियावालां से नुकेरियां से मंडी रोडावालीं (6.09 करोड़ रुपये) प्राजैक्टों के नींवपत्थर भी रखें। इसके बाद उन्होंने फाजिल्का शहर में विश्वस्तरीय ख्ेल बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए एक बहुउद्वेश्यीय खेल स्टेडियम का नींवपत्थर भी रखा।
    इसके पश्चात जिला योजना कमेटी के दूसरी बार चेयरमैन नियुक्त हुए श्री प्रेम कुमार वलेचा ने उपमुख्यमंत्री और अपने बडी संख्या में उपस्थित साथियों की मौजूदगी में अपना पद संभाला। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यो के उद्वेश्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
         आज के समागमों में अन्य के अतिरिक्त श्री शेर सिह घुबाया, एम पी, श्री सुरजीत कुमार ज्याणी कैबिनट मंत्री श्री गुरतेज सिंह  घुडियाणा, विधायक, डाक्टर रजनीश अरोडा, उपकुलपति पी टी यू, डाक्टर बसंत गर्ग उपायुक्त, श्री गुरपाल सिंह ग्रेवाल एम  डी आदि प्रमुख तौर पर उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X