Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

मोहाली आईटी हब के तौर पर होगा विकसित, स्पेशल टास्क फोर्स तैयार करेगी रोड मैप - सिंगला

Updated on Thursday, May 10, 2018 10:38 AM IST

चंडीगढ़ - लोक निर्माण व इंफारमेशन टेक्नालिजी मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा की पंजाब सरकार ने प्रदेश के लिए नई आई.टी नीति को मंजूरी दे दी है। सिंगला ने कहा कि औद्योगिक व व्यापार विकास नीति- 2017  को चिन्हित करने के बाद इस क्षेत्र की विशेषताओं की ओर ध्यान देने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और शीघ्र ही एक नई आई.टी नीति का निर्माण किया जाएगा ताकि आई.टी क्षेत्र की आवश्यकताओं की ओर ध्यान एकाग्र किया जा सके। श्री सिंगला ने यह खुलासा आज मोहाली के साफ्टवेयर टेक्नालाजी पार्क आफ इंडिया (एस.टी.पी.आई)में आई.टी- आई.टी.ई.एस एवं इलेक्ट्रानिक उद्योगों से संबंधित गणमान्य उद्योगपतियों के साथ बातचीत के दौरान किया। उन्होंने कहा कि इस नीति का मकसद आई.टी क्षेत्र का पंजाब में एक अति सुदृढ़ ढांचा निर्मित करना है।

श्री सिंगला ने आगे जानकारी दी की मोहाली को देश भर के द्वितीय चरण के सूचना तकनीक(आई.टी) क्षेत्रों में एक अग्रणीय स्थान दिलाने हेतु विस्तृत योजना बनाने के लिए एक विशेष आई.टी टास्क फोर्स बनाई जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इस विशेष टास्क फोर्स का प्रमुख राष्ट्रीय स्तर पर आई.टी क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाले किसी व्यक्ति को बनाया जाएगा। इस टास्क फोर्स का कार्य मोहाली में आई.टी से संबंधित बड़ी कंपनियों को अपना ढांचा निर्मित एवं विकसित करने हेतु रणनीति बनाना होगा।

श्री सिंगला ने आगे कहा कि मोहाली में आई.टी क्षेत्र के लिए उपयुक्त प्रणाली मौजूद होने के बावजूद भी इस शहर की ओर आई.टी क्षेत्र की अग्रणीय संस्थाएं आकर्षित नहीं हो पाई जो यह दर्शाता है कि उद्योग जगत एवं आई.टी विभाग के मध्य संपूर्ण सांमजस्य नहीं है। अत: इस कमी की ओर शीघ्र अति शीघ्र ध्यान केंद्रित किया जाएगा और मोहाली को आई.टी क्षेत्र में एक अभूतपूर्व स्थान बनाने के लिए अथक प्रयास किए जाएंगे। श्री सिंगला ने यह भी बताया की यह टास्क फोर्स जो सुझाव देगी उनको एक निर्धारित समय के भीतर आई.टी विभाग द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा। उन्होंने यह भी विशेष रुप से बताया की आई.टी विभाग में एक चीफ इनोवेशन अधिकारी की नियुक्ति आवश्यकता अनुसार की जाएगी जो कि उद्योग जगत से संबंधित होगा।

आई.टी मंत्री ने यह भी बताया की आई.टी उद्योग को बढ़ावा देने हेतु सरकार ने आई.टी उद्योग को बाकी उद्योगों की तरह प्रति इकाई 5 रुपये प्रति यूनिय के दाम पर बिजली उपलब्ध कराने की योजना को स्वीकृत कर लिया है। इस संबंध में आने वाली संभावी बाधाओं को दूर किया जा रहा है और शीघ्र ही सस्ती दरों पर आई.टी उद्योग को बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी।

श्री सिंगला ने और अधिक जानकारी देते हुए बताया की मोहाली में आई.टी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों को अपना ढांचा विकसित करने के लिए सहायता प्रदान करने के साथ ही विभाग के द्वारा स्टार्ट-अप योजनाओं को बढ़ावा देने हेतु 20 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया की विभाग की ओर से इस क्षेत्र में काम करने वाली संभावी इकाईयों के मध्य तालमेल सुगम करने एवं उनके विकास हेतु उनकी आवश्यकताओं को समझते हुए हर प्रकार की सहायता दी जाएगी।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X