Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पंजाब सरकार डेयरी उद्योग के लिए नौजवानों को 25 से 33 प्रतिशत देगी सब्सिडी- बलबीर सिद्धू

Updated on Thursday, May 10, 2018 10:33 AM IST

चंडीगढ़ - पंजाब सरकार फ़सलीय विविधता अधीन नौजवानों को स्व-रोजग़ार के तौर पर डेयरी फार्मिंग का व्यापार स्थापित करने के लिए गाँव स्तर पर दूध उत्पाद बनाने, दुधारू पशुओं की खरीद, दूध दुहने की मशीनों और बछड़ों के पालन के लिए 25 से 33 प्रतिशत सब्सिडी मुहैया करवाएगी।

इस संबंधी और जानकारी देते हुए पशु पालन, डेयरी विकास एवं मछली पालन मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि राज्य में डेयरी फार्मिंग को लाभप्रद धंधा बनाने के लिए व्यापक स्तर पर नीति बनाई जा रही है जिस अधीन राज्य के हर जिले में से 500 बेरोजगार नौजवानों को डेयरी फार्मिंग द्वारा स्व -रोजग़ार दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से डेयरी फार्मिंग के साथ जुड़े किसानों और नौजवानों के लिए दूध की लागत अनुसार कीमत और दूध के उपभोग के लिए दूसरे राज्यों में मार्किटिंग स्थापित करने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।

स. सिद्धू ने आगे कहा कि नौजवानों को डेयरी के लाभप्रद धंधो के साथ जोडऩे के लिए विभाग द्वारा डेयरी प्रशिक्षण और विस्तार केन्द्रों पर डेयरी फार्मिंग की नवीनतम तकनीकों संबंधी जानकारी देने के लिए राज्य के हर जिले में नौजवानों के लिए डेयरी उद्यम प्रशिक्षण 21 मई, 2018 से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुधारू पशुओं की खरीद, दूध दुहने की मशीनों, बछड़ों के पालन के लिए और गाँव स्तर पर दूध उत्पाद बनाने के लिए मशीनरी और 25 से 33 प्रतिशत तक की सब्सिडी सरकार की तरफ से दी जायेगी जिससे डेयरी फार्मिंग के साथ जुडऩे वाले नौजवानों पर पडऩे वाले आर्थिक बोझ को घटाया जा सके।

इस मौके पर डेयरी विकास विभाग के डायरैकटर. स. इन्द्रजीत सिंह द्वारा बताया गया कि डेयरी फार्मिंग के सम्बन्ध में आधुनिक और तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए एक महीने का डेयरी उद्यम प्रशिक्षण का पाठ्यक्रम, डेयरी प्रशिक्षण और विस्तार केंद्र बिजा (लुधियाना), चतामली (रोपड़), गिल (मोगा), अबुल्ल खुराना (श्री मुक्तसर साहिब), सरदूलगड़ (मानसा) फगवाड़ा (कपूरथला) और वेरका (अमृतसर) में करवाया जायेगा। जिस संबंधी शिक्षार्थियों के चयन के लिए तारीख़ 14 मई 2018 को सुबह 10.00 बजे उक्त प्रशिक्षण केन्द्रों पर काउंसलिंग की जायेगी और कम से कम 10वीं पास नौजवान लडक़े लड़कियाँ जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष की हो और जिनका अपना कम से कम 5 दुधारू पशुओं का डेयरी फार्म हो, यह प्रशिक्षण हासिल कर सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए प्रौस्पैक्टस जिसकी कीमत 100 /- रुपए है, सम्बन्धित जिले के डिप्टी डायरैक्टर डेयरी /डेयरी विकास अफ़सर और सभी प्रशिक्षण केन्द्रों पर उपलब्ध हैं। प्रशिक्षण संबंधी और अधिक जानकारी डेयरी विकास बोर्ड के मुख्य कार्यालय के टैलिफ़ोन नं 0172 -5027285 और 2217020 पर हासिल की जा सकती है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X