Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

राज्य में इतिहास के पाठयक्रम की नजऱसानी के लिए छह सदस्यीय निरीक्षण कमेटी गठित

Updated on Wednesday, May 09, 2018 10:04 AM IST

चंडीगड़ - मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. किरपाल सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय निरीक्षण कमेटी कायम करने का ऐलान किया है जो वर्ष 2014 में गठित किये पैनल की तरफ से इतिहास के पाठयक्रम की समीक्षा करने संबंधी की सिफारशों की जांच पड़ताल करने के साथ-साथ भविष्य में सभी ऐतिहासिक किताबों का भी निरीक्षण करेगी।

इस मसले पर अनावश्यक राजनैतिक रोटियां सेकने पर विरोधी पक्ष पर बरसते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने ऐतिहासिक किताबों के राजनीतिकरण को रोकने के लिए स्थायी कमेटी कायम करने का फ़ैसला किया है जो पाठयक्रम को तैयार करने और इस विषय पर त्रुटिरहित किताबें यकीनी बनाने में कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री ने इस मामले पर पैदा हुए विवाद को राजनैतिक तौर पर प्रेरित बताते हुये रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में अकाली -भाजपा सरकार दौरान एन.सी.ई.आर.टी. के पाठयक्रम मुताबिक पाठयक्रम और किताबें प्रकाशित करने संबंधी निरीक्षण करने का फ़ैसला किया गया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यहाँ प्रैस कान्फ्ऱेंस दौरान कहा कि वास्तव में इससे पहले इतिहास की कोई किताब ही नहीं थी और जिसका जि़क्र अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से किया जा रहा है, वह केवल गाईड है।

मुख्यमंत्री ने एक बार फिर स्पष्ट करते हुये कहा कि सिख गुरू साहिबान से संबंधी सिलेबस हटाया नहीं गया और सिख गुरू साहिबान और बाबा बन्दा सिंह बहादुर से सम्बन्धित सिलेबस को क्रमवार ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में शामिल किया गया है।

इस उपरांत मुख्यमंत्री की तरफ से एलानी कमेटी संबंधीे सरकारी प्रवक्ता ने विस्तार में जानकारी दी। प्रो. किरपाल सिंह के अलावा यह कमेटी गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी के पूर्व उप कुलपति प्रो. जे.एस. ग्रेवाल, पूर्व प्रो -वाइस चांसलर गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी प्रो. पृथीपाल सिंह कपूर और पंजाब यूनिवर्सिटी के इतिहास के ऐमीराईटस प्रोफ़ैसर इन्दु बांगा पर अधारित होगी और इस कमेटी में दो प्रसिद्ध इतिहासकार शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से नामज़द किये जाएंगे।

यह कमेटी वर्ष 2014 में गठित किये माहिरों के ग्रुप की सिफारशों पर विचार करके रिपोर्ट करेगी और ग्रुप की सिफारशों के बाद ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के इतिहास के नये सिलेबस में से तबदीलियाँ भी जाँचेंगी और यदि कोई सुधार करना हुआ तो उस संबंधी अपना सुझाव देगी।

कमेटी को ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के लिए पाठ्य पुस्तकों के विषय -वस्तु को जांचने और यदि तथ्यों में और अन्य गलतियाँ हों तो उनको सुधारने संबंधीे सुझाव देने के साथ-साथ एन.सी.ई.आर.टी. की तरफ से निर्धारित इतिहास के सिलेबस के मुताबिक करने के लिए कहा गया है।

इनके अलावा कमेटी ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में सभी कक्षाओं  के लिए इतिहास की पाठ्य पुस्तकों के सिलेबस और विषय -वस्तु का निरीक्षण करने और तथ्यों में गलती न रहने को यकीनी बनाने की निगरानी करने की हिदायत की गई है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X