Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

मुख्यमंत्री अमरेन्द्र ने तख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका

Updated on Saturday, December 23, 2017 08:31 AM IST

जालन्धर - पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने आज बिहार के शहर श्री पटनासाहिब में 10वें गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व के अवसर पर तख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका।  कैप्टन अमरेन्द्र सिंह चंडीगढ़ से विशेष विमान से पटना गए थे। पिछले एक वर्ष के दौरान यह उनका दूसरा दौरा था। राज्य विधानसभा के आम चुनावों से पूर्व भी कैप्टन अमेरन्द्र सिंह ने तख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में जाकर माथा टेका था। ऐतिहासिक गुरुद्वारे में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा माथा टेकने के बाद ग्रंथियों में उन्हें सिरोपा देकर उनका सम्मान किया। मुख्यमंत्री कुछ देर के लिए गुरुद्वारे में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि उनके लिए सौभाग्य की बात है कि वह गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व को देख रहे हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी का 400वां प्रकाश पर्व आने वाली पीढ़ी देखेगी।

उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा छोटे साहिबजादों के शहीदी दिवस की स्मृति में श्री फतेहगढ़ साहिब में लगने वाले जोड़ मेले पर सियासी कांफ्रैंसे न करने के किए गए आह्वान का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे पवित्र दिवस पर सियासी दलों को राजनीति खेलने से गुरेज करना चाहिए। राजनीति करने के लिए कई अन्य अवसर उपलब्ध होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कल ही जोड़ मेले पर सियासी कांफ्रैंस न करने का फैसला ले लिया था। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को इस संबंध में स्टैंड लेने की जरूरत है कि वह जोड़ मेले पर सियासत नहीं करेंगे।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि उनकी इच्छा है कि वह बार-बार श्री पटनासाहिब गुरुद्वारे के दर्शनों के लिए आए। उन्होंने इस अवसर पर गुरुद्वारे में लंगर भी ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व के अवसर पर राज्य में कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्म स्थान श्री पटना साहिब में आकर उन्हें काफी सुकून मिला है। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लो, विधायक राणा सोढी सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता भी श्री पटना साहिब गए थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X