चंडीगढ़, 2 अप्रैल: पंजाब के विजीलैंस ब्यूरों ने रिश्वत खोरी विरूद्ध अपने जारी अभियान के दौरान पंजाब रोड़वेज के श्री मुक्तसर साहिब डीपू में तैनात दो इंस्पैक्टरों को आज एक कंडक्टर से 20000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो काबू किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक कम डी जी पी पंजाब सुरेश अरोड़ा ने बताया कि रोड़वेज़ इंस्पैक्टर गुरदीप सिंह और जसवंत सिंह को छापामार टीम ने पंजाब रोड़वेज के फिरोज़पुर डीपू में तैनात कंडक्टर जसबीर सिंह न. पी सी -74 से 20000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू करके रंगे हुए नोट कब्जे में ले लिए।
उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकत्र्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से शिकायत की थी कि इन दोनो इंस्पैक्टरों ने गत् 25 मार्च को उसकी बस की चैकिंग की थी और उससे उच्च अधिकारियों को गलत रिपोर्ट ना भेजने के बदले 50000 रुपये की रिश्वत मांग रहे थे और पहली किस्त के तौर पर 20000 रुपये देने का सौदा तय हुआ है। विजीलैंस द्वारा इस आवेदन की पड़ताल के पश्चात दुरूस्त पाये जाने पर बिक्रमजीत सिंह डी एस पी विजीलैंस बयूरो फिरोज़पुर के नेतृत्व अधीन दल ने कार्रवाई करते हुए दोनों इंस्पैक्टरों को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में रिश्वत की राशि सहित मौके पर ही दबोच लिया। इस सिलसिले में उक्त दोषी के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके और पड़ताल जारी है।