चंडीगढ़, 2 अप्रैल: पंजाब के खाद्य एवं सिविल आपूर्ति विभाग द्वारा आज 56 पदोन्नितयां की गई हैं।
पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से 48 इंस्पैक्टर और आठ जूनियर ऑडिटर शामिल हैं। इनको पदोन्नित करके सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी बनाया गया है। पंजाब के खाद्य एवं सिविल आपूर्ति मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों ने आज यहां पंजाब भवन में किए समागम के दौरान इन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। कैरों ने पदोन्नत किए गये सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारियों को मुबारकबाद देते हुए उनको ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरणा दी। कैरों ने कहा कि विभाग का कार्य सुचारू ढंग से चलाने के लिए विभाग द्वारा विभिन्न् कॉडरों की लगातार पदोन्नितयां की जा रहीं हैं।
इस अवसर पर विभाग के सचिव डी एस गरेवाल, विभाग के आयुक्त सतवंत सिंह जौहल और अन्य उच्च अधिकारी शामिल थे।