Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

शिक्षा मंत्री द्वारा अधिकारियों को विभाग की कार्यप्रणाली तेज़, पारदर्शी एवं परिणामजनक बनाने के आदेश

Updated on Sunday, June 04, 2017 11:18 AM IST

एस ए एस नगर - शिक्षा मंत्री अरूणा चौधरी ने विभाग के समस्त अधिकारियों को विभाग की कार्यप्रणाली में तेज़ी लाकर कामकाज में देरी समाप्त करने, भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी सेवांए देने एवं परिणामजनक कार्य करते हुये बेहतर कारगुजारी दिखाने के आदेश दिये । उन्होंने यह निर्देश आज यहां पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली परिसर में विभाग के मुख्यालय स्थित समस्त अधिकारियों और क्षेत्र में तैनात समस्त मंडल एवं जिला शिक्षा अधिकारियों (सकैंडरी एवं एलीमैंटरी) के साथ बैठक के दौरान दिये।

 

श्रीमती चौधरी ने कहा कि शिक्षा विभाग राष्ट्र के भविष्य बच्चों से जुड़ा हुआ है और इसलिये इससे जुड़े अधिकारियों को अपनी जिम्मेवारी एवं जवाबदेही तय करनी होगी और ढीली एवं सुस्त कारगुजारी सहन नही की जायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा शिक्षा विभाग को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है और हाल ही में आये कमजोर परिणामों पर भी उन्होंने चिंता व्यकत करते हुये विभाग को हर संभव मदद देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मुख्यालय के अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी शिक्षा विभाग का मुख्य केंद्र हैं और उनको बेहतर कार्य दिखाने की चुनौती कबूल करते हुये प्रशासनिक कारगुजारी दिखाने के साथ स्कूलों में बेहतर शिक्षा देने के लिये पहलकदमियां करनी पड़ेंगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अधिकारी हर प्रकार की फीड बैक और अच्छे के लिये सुझाव निरंतर देते रहें ताकि कारगुजारी में सुधार लाया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यालय से जारी निर्देशों पर तुरंत पूरा पालन किया जाये और देरी बर्दाश्त नही की जायेगी।

 

शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि नीतिगत फैसलों संबंधी विभाग का कोई भी अधिकारी चाहे वह मुख्यालय या क्षेत्र में तैनात हो, कोई भी पत्र जारी करने से पूर्व उच्च अधिकारियों की स्वीकृति अवश्य ले। उन्होंने कहा कि बच्चों से जुड़े होने के कारण शिक्षा विभाग का हर कामकाज बहुत संवेदनशील है और इसको करते हुये कोई भी लापरवाही ना की जाये। उन्होंने कहा कि विभाग से संबंधित फील्ड में से किसी भी प्रकार का डाटा एकत्र करने के लिये कभी भी स्कूलों को एकदम निर्देश जारी कर अनावश्यक दबाव ना डाला जाये बल्कि समय समय पर विभाग का डाटा निरंतर अपडेट किया जाये ताकि किसी भी समय किसी भी डाटा को एकत्र करने की कठिनाई ना आये। जिला शिक्षा अधिकारी के पास जिले से संबंधित शिक्षा विभाग की प्रत्येक जानकारी अपने पास रखी होनी चाहिए।

 

शिक्षा मंत्री ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा हाल ही में घोषित परिणामों में ग्रेस अंक ना देने के फैसले को बड़ा मानते हुये कहा कि गुणात्मक शिक्षा के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये यह बढिय़ा रूझान हैं जिसके साथ विद्यार्थी को अपनी वास्तविक काबलियत का पता लगेगा। इसके साथ ही कोई भी विद्यार्थी अपनी काबलियत अनुसार अपने भविष्य का सही फैसला ले सक ने में सक्षम हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मैट्रिक और १२वीं की परीक्षा में कंपार्टमैंट वाले विद्यार्थीयों का एक वर्ष बचाने के लिये २३ जून से ही री-अपीअर परीक्षांए ले रहें हैं जिसके लिये निम्न स्तर पर सभी प्रबंध सुचारू ढंग से संपूर्ण कर लिये जायें।

 

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. जी वजरालिंगम ने बोलते हुये कहा कि किसी भी अध्यापक, कर्मचारी या सेवा निवृत कर्मचारी से संबंधित कोई भी कार्य हो, वह अपने स्तर पर पूरा कर लिया जाये और उनको किसी भी कार्य के लिये मुख्यालय ना आना पड़े। उन्होंने अदालती मामलों को गंभीरतापूर्वक लेते हुये कहा कि यदि किसी भी अधिकारी की लापरवाही के कारण अदालती आदेशों की उल्लंघना होती है तो संबंधित अधिकारी विरूद्ध कठोर कार्रवाई होगी।

 

महानिदेशक स्कूल शिक्षा प्रदीप सभरवाल ने शिक्षा मंत्री को भरोसा दिलाया कि विभाग द्वारा उनके द्वारा जारी निर्देशों को लागू किये जायेंगे और गुणात्मक शिक्षा तथा बेहतर शिक्षा ढांचे की प्राप्ति के लिये मिलकर कार्य किया जायेगा।  इस अवसर पर निदेशक (प्रशासन) परमजीत सिंह, डीपीआई (माध्यमिक शिक्षा) सुखदेव सिंह काहलों, डीपीआई (प्राथमिक शिक्षा) इंद्रजीत सिंह, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव जे आर महरोक,  अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. गिन्नी दुग्गल, उप निदेशक धरम सिंह और जगतार सिंह कुलहडिय़ा सहित समस्त अधिकारी सहित सी ई ओज़ एवं डी ई ओज़ उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X