Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

के पी एस गिल के निधन से मैने अपना दोस्त खोया एवं देश ने महान शख्शीयत -कैप्टन अमरिंदर सिंह

Updated on Sunday, June 04, 2017 11:16 AM IST

नई दिल्ली/चंडीगढ़ - मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब वासियों को अमन-शांति और तरक्ख्की के लिये कार्य करने का आह्वान करते हुये पूर्व डी जी पी के पी एस गिल के गुणों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खुशहाल और शांतमयी पंजाब की स्थापना ही इस महान व्यक्ख्ति को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  एक कुशल अधिकारी के तौर पर गिल के योगदान को याद करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व डीजीपी के निधन से उन्होंने निजी तौर पर अपना एक दोस्त खो दिया है।

 

श्री गिल जोकि 82 वर्ष की आयु में 26 मई को चल बसे, की अंतिम अरदास के अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिछुड़ी आत्मा और उन लोगों के लिये प्रार्थना की जिन्होंने पंजाब की शांति के लिये अपनी जानें कुर्बान कर दी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि देश ने एक महान व्यक्ख्तित्व को खो दिया है जिन्होंने पंजाब और देश में अमन शांति कायम करने के लिये अपना योगदान डाला जिस स्वरूप आंतकवाद मुक्ख्त वातावरण में तरक्ख्की एवं विकास हो सका है।

 

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कई पीढिय़ों में ऐसा घटित होता है जिसमें एक व्यक्ख्ति श्री गिल की तरह अपनी छाप छोड़ कर जाता है। उन्होंने कहा कि 1962 की जंग पर अपनी पुस्तक के लिये पहली बार वह श्री गिल को मिले थे। श्री गिल उस समय तेजपुर के एसपी थे और चीनी फौज की सैक्टर में घुसपैठ को मुंह तोड़ जवाब देने के लिये पूरी तरह दृढ थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आगे कहा कि श्री गिल जानते थे कि जो भी खतरा हो, उससे आगे होकर कैसे सामना करना है।

पंजाब में आंतकवाद से लड़ाई में श्री गिल के योगदान को स्मरण करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि उस काले दौर के दौरान 35000 से अधिक लोग मारे गये थे और जिन लोगों ने वह काला दौर नही झेला, वह श्री गिल के योगदान को कभी भी समझ नही सकते। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जब श्री गिल ने पंजाब पुलिस का चार्ज संभाला था तो उस समय पंजाब पुलिस का मनोबल काफी कमजोर था जो आंतकवादियों के खौफ के कारण सूर्य छिपने के बाद पुलिस थानों के गेट बंद कर लेती थी। उन्होंने कहा कि पंजाब को उस समय मज़बूत नेतृत्व की जरूरत थी जिस पर गिल खरे उतरे।

 

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि ‘मुझे वह समय याद है जब मैं गुरदासपुर से रवि इंद्र सिंह के साथ सफर करते हुये डी सी को मिलने के लिये रूका। उन्होंने दरवाजा नही खोला और हमने उससे फोन पर बात की जो फोन उसको बंद दरवाजे द्वारा सौंपा गया था। डी सी ने कहा कि वह अंधेरा होने के बाद किसी को नही मिलता। मुख्यमंत्री ने उन खौफनाक दिन एवं रातों को याद किया जब श्री गिल निर्भय होकर दिश दर्शक की तरह सक्रिय थे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गिल ने लोगों का भरोसा बहाल करने के लिये रात्रि गलियारा ऑपरेशन आरंभ किया जिससे हालात बदलने आरंभ हुये। उन्होंने कहा कि पूर्व डी जी पी की शक्ख्तिशाली कार्रवाई ने पुलिस का मनोबल बढ़ाया और पुलिस को आंतकवाद विरूद्ध जंग लडऩे एवं जीतने के योग्य बनाया।  पंजाब के डी जी पी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि आंतकवाद के दिनों के दौरान जिस प्रकार श्री गिल ने पुलिस फोर्स का नेतृत्व किया। इसने उनको मेरी नजरों में मसीहा बना दिया।

 

उन्होंने श्री गिल से पहले मुलाकात को याद करते हुये कहा कि वह स्वयं उस समय ए एस पी थे जबकि श्री गिल आई जी थे। श्री अरोड़ा ने कहा कि जिस मज़बूती से श्री गिल पंजाब पुलिस से जुड़े हुये थे वह कभी भी पूरी तरह सेवा निवृत नही हुये। डी जी पी ने कहा कि मैं उनकी सेवा निवृति के बाद भी उनके साथ आम तौर पर सलाहमशवरा करता रहता था। श्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में अमन-शांति और सुख शांति को कायम करके श्री गिल की उम्मीदों को सदा जीवित रखना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

अमृतसर से भाजपा की पूर्व विधायक लक्ष्मीकांता चावला ने श्री गिल को आंतकवाद का सफाया करने वाला पंजाब का रखवाला बताते हुये कहा कि उनके कार्य को उन लोगों ने बहुत मान्यता दी है जो आंतकवाद से पीडि़त थे और अपने राज्य और अमन शांति को प्रेम करते थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X