Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पंजाब के मुख्यमंत्री बने कैप्टन अमरिंदर, सिद्धू ने भी ली शपथ

Updated on Thursday, March 16, 2017 11:26 AM IST

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्य की 117 से 77 सीटों पर कांग्रेस की जीत में सिरमौर रहे कैप्टन अमरिंदर दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं. इससे पहले साल 2002 से 2007 तक राज्य की कमान उनके हाथ में थी. कैप्टन के साथ नवजोत सिंह सिद्धू, ब्रह्म महेंद्रा, मनप्रीत सिंह बादल, साधु सिंह धर्मसोत, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट मंत्री तथा अरुणा चौधरी और रजिया सुल्ताना ने राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथग्रहण किया.

 

विधानसभा में कांग्रेस के 77 विधायक हैं और राज्य में वह अधिकतम 18 मंत्री बना सकती है. हालांकि इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा अभी नहीं किया गया है और ऐसे में सभी की नजर नवजोत सिंह सिद्धू के विभाग पर टिकी हैं. ऐसी अटकलें है कि उन्हें उपमुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है. कैप्टन अमरिंदर के इस शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए थे. चंडीगढ़ के पंजाब राजभवन में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह को बहुत ही सादा रखा गया था.

 

कैप्टन के इस सादे शपथ ग्रहण का मकसद जनता के बीच यह संदेश देना था कि कांग्रेस सरकार किसी भी तरह की फिजूलखर्ची नहीं होने देगी. साथ ही पहले से ही भारी घाटे में चल रही पंजाब सरकार के पास पैसे की कमी है और इसी वजह से इस सरकार के कार्यकाल में फिजूलखर्ची को रोका जाएगा. वहीं पारिवारिक तौर पर भी कैप्टन अमरिंदर सिंह परेशान चल रहे हैं. उनकी मां महेंद्र कौर चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती हैं और शपथ ग्रहण समारोह को बिल्कुल सादा रखने के पीछे की एक वजह इसे भी माना जा रहा है.

 

पंजाब में सत्ता विरोधी लहर पर सवार होकर कांग्रेस दस साल के बाद सत्ता में आई है. उसने विधानसभा की 117 सीटों में से 77 सीटों पर कब्जा जमाया. सत्तारूढ़ शिअद-बीजेपी को 18 सीटें मिली, राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरी आप ने 20 सीटें जीतीं,, जबकि दो सीटें नई पार्टी और आप की सहयोगी लोक इंसाफ पार्टी को मिली. यह दूसरी बार है जब अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले वह 2002 से 2007 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X