Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

पंजाब

More News

सेवा का अधिकार कानून तहत लापरवाही करने वाले अधिकारी छोड़े नहीं जाएंगे: डा. वेरका

Updated on Wednesday, April 03, 2013 22:04 PM IST

चण्डीगढ़, 2 अप्रैल : पंजाब देश का पहला राज्य है जिसने सेवा का अधिकार कानून लागू करके नागरिकों को समयबद्ध ढंग से बुनियादी सेवाएं मुहैया करवाने का सफल प्रयास किया है। इन विचारों का प्रगटावा पंजाब सेवा अधिकार आयोग के आयुक्त डा. दलबीर सिंह वेरका ने आज यहां महात्मा गांधी स्टेट लोक प्रशासन संस्था (मैगसीपा) में प्रैस कांफ्रैंस के दौरान किया। उन्होंने लापरवाही करने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी सेवा का अधिकार कानून तहत लोगों को सेवाएं मुहैया नहीं करवाते, वह अपने खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार रहें। डा. वेरका ने बताया कि अब आयोग द्वारा जिला स्तर पर निरीक्षण आरम्भ किया जायेगा और आरोपी अधिकारियों की पहचान कर उनके विरूद्ध कार्रवाई आरम्भ की जायेगी। इस अवसर पर आयोग के आयुक्त एस एम शर्मा, इकबाल सिंह संधू एवं एच एस ढिल्लों भी उपस्थित थे।

          डा. वेरका ने बताया कि इस तहत आयोग द्वारा मैगसीपा में राज्य के समस्त डिवीजनल आयुक्तों, उपायुक्तों, जोनलआईजिज़, पुलिस आयुक्तों, सीनियर पुलिस कप्तानों और नगर निगमों के आयुक्तों की पांच दिवसीय वर्कशाप चल रही है। जिसका आज दूसरा दिन था। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पाबन्द किया गया है कि वह निर्धारित समय में कानून तहत निश्चित की सेवाओं का लाभ लोगों को पहुंचाएं और इस कार्य में असफल रहने की सूरत में उनको कानून तहत सजा दी जायेगी।

          डा. वेरका ने बताया कि पंजाब सेवा का अधिकार कानून अधीन विभिन्न जिलों में सिविल और पुलिस के पास 8224209 व्यक्ति सेवाएं प्राप्त हुई हैं। इसके अतिरिक्त 57 केसों में अपने स्तर पर नोटिस जारी कर कार्रवाई आरम्भ की है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा 104 ऐसी शिकायतों का भी निपटारा किया है जो सेवा का अधिकार कानून के दायरे अधीन नहीं आती। इसके अतिरिक्त पहली अथार्टी के पास आई 590 अपीलों में से 547 का निपटारा हो चुका है। आठ अपीलें  दूसरी अपील अथार्टी के पास आई, जिनमें से सात का निपटारा हो चुका है। आयुक्त के स्तर पर आठ डिवीजन पटिशनें प्राप्त हुई हैं जो सभी निपटा दी गई हैं।

          उन्होंने कहा कि पंजाब सेवा का अधिकार कानून अनुसार निर्धारित समय में सेवा मुहैया न करवाने के लिए जिम्मेवार एस डी एम और सीडीपीओ फिरोजपुर को उपायुक्त फिरोजपुर में 7 नवम्बर 2012 को 500-500 रूपये जुर्माना लगाया, उपायुक्त फरीदकोट ने 6 दिसम्बर 2012 को तहसीलदार जैतों को एक हजार रूपये जुर्माना किया और दिनांक 17 दिसम्बर 2012 को डीटीओ कार्यालय फरीदकोट के लिपिक को पांच सौ रूपये जुर्माना किया और इसी प्रकार एसडीएम बटाला ने 17 अक्तूबर 2012 को कार्य साधक अधिकारी नगर कौंसल फतेहगढ़ चूडिय़ां को चार हजार रूपये जुर्माना लगाया। यह जुर्माने पंजाब सेवा का अधिकार कानून की धारा नौ अधीन उन कर्मचारियों को लगाये गये हैं जिन्होंने कानून अनुसार निर्धारित समय में सेवा मुहैया नहीं करवाई थी।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X