चण्डीगढ़ : पंजाब सरकार ने आज 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्तियां की गई।
इस बात की जानकारी देते हुए आज यहां पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि श्री धर्मपाल, आई ए एस को विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और वातावरण के तौर पर लगाया गया है।
श्रीमती श्रुति सिंह आई ए एस उपायुक्त जालंधर को मुख्य प्रशासक, जालंधर विकास प्राधिकरण जालंधर के साथ साथ चेयरपर्सन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है जबकि श्रीमती गुरप्रीत कौर सपरा पी सी एस (अब आई ए एस) से मुख्य प्रशासक, जालंधर विकास प्राधिकरण जालंधर एवं चेयरपर्सन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर, के चार्ज के आदेश रद्द कर दिए गये हैं।