चण्डीगढ़, 2 अप्रैल : पंजाब सरकार द्वारा चालू वर्ष 2013-14 के दौरान राज्य के विभिन्न शहरों में कार्य करते निर्माण श्रमिकों के लिए लेबर शैड और रात्रि के रैन बसेरे बनाने की योजना बनाई गई है जिस पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए जांएगे।
यह जानकारी देते हुए पंजाब के श्रम मंत्री सुरजीत कुमार जियाणी ने बताया कि राज्य के 1,01,267 निर्माण श्रमिकों को पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कन्सट्रक्शन वर्करज़ वेलफेयर बोर्ड के लाभपात्रियों के तौर पर किया पंजीकृत किया जा चुका है और पंजीकृत करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि निर्माण श्रमिकों की शरीरिक अपंगता या मृत्यु होने की सूरत में एक लाख रुपये श्रमिक/परिवार को दिए जांएगे। उन्होंने बताया कि 50,100 और 150 निर्माण श्रमिकों के लिए लेबर शैड और रात्रि के रैन बसेरे बनाने के लिए क्रमश: 16 लाख, 15 हजार रुपये, 24 लाख 60 हजार रुपये और 29 लाख, 58 हज़ार रुपये खर्च किए जांएगे।
जियाणी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा स्थापित पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कन्सट्रक्शन वर्करज़ वेलफेयर बोर्ड द्वारा श्रमिकों के लिए जारी छात्रवृति स्कीम, वित्तीय सहायता और ऋृण स्कीम आदि कल्याण स्कीमों की मौजूदा दरों में भी बढ़ौतरी की गई है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के बच्चों के लिए अब पहली से पांचवी श्रेणी के लिए 150 रुपये प्रतिमाह, 6 से 8वीं श्रेणी के लिए 200 रुपये प्रतिमाह, 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12 श्रेणी के लिए 3000 रुपये प्रति वर्ष, स्नातक के प्रथम वर्ष के विद्यार्थीयों से अंतिम वर्ष के विद्यार्थीयों के लिए 3600 प्रतिवर्ष, आई टी आई/पॉलीटैकनीक में तकनीकी शिक्षा और प्रत्येक पेशेवर पढ़ाई के लिए 3600 रुपये प्रतिवर्ष और चिकित्सा, इंजीनियरिंग डिग्री कोर्सो के लिए 30000 रुपये प्रतिवर्ष निर्धारित किए गये हैं। उन्होंने बताया कि श्रमिकों की लड़कियों की शादी के लिए शगुन स्कीम 5100 रुपये से बढ़ाकर 11000 रुपये की गई है।
श्रमिक कल्याण स्कीमों के अधिक प्रचार पर बल देते हुए जियाणी ने आगे बताया कि श्रम विभाग और पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कन्सट्रक्शन वर्करज़ वेलफेयर बोर्ड द्वारा श्रमिक कल्याण की विभिन्न स्कीमें जारी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के श्रमिक इन स्कीमों का अधिक से अधिक लाभ लें।