जलालाबाद/चण्डीगढ़, 2 अप्रैल : पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि राज्य में राष्ट्रपति राज लागू करके टेढे ढंग से पंजाब की सत्ता पर काबिज होने का कांग्रेस का सपना 21 वीं सदी में तो कदाचित पूरा नही हो सकता। उन्होंने कांग्रेसियों को खुशवहमी से बाहर निकलने की सलाह भी दी।
आज यहां 100 बिस्तरों और 20 करोड़ की लागत वाले अतिआधुनिक अस्पताल और नर्सिन्ग कालेज का नींव पत्थर रखने के साथ- साथ लगभग 5 4 करोड़ रूपये की लागत वाले विभिन्न विकास प्रौजेक्टों को पंजाब के लोगों को समर्पित करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए स. बादल ने कहा कि कांग्रेस को यह सच्चाई स्वीकार कर लेनी चाहिए कि केवल एक वर्ष पूर्व ही चुनाव मैदान में पंजाब के लोगों ने उसको पूरी तरह नकार दिया है और अब इसके नेता हवाई किलों का निर्माण द्वारा पार्टी के मायूस कॉडर को खड़ा नही कर सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यू पी ए सरकार स्वयं ही अल्प संख्या में है और लोक सभा में केंद्रीय बजट की स्वीकृति भी संदेहपूर्वक लग रही है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव द्वारा यू पी ए सरकार के गले में अंगूठा दिए जाने के पश्चात दिमागी तौर पर मर चुकी केंद्र सरकार की किसी समय भी मौत का प्रमाणपत्र जारी हो सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के नये बने प्रधान प्रताप सिह बाजवा राष्ट्रपति राज के सपने देखने की बजाये अपनी पार्टी को आगामी लोक सभा चुनावों के दौरान पंजाब की सभी 13 लोक सभा सीटों से जमानत जब्त होने के लगने वाले जबरदस्त झटके के लिए पहले ही मानसिक तौर पर तैयार करना आरंभ कर दे। उन्होंने कहा कि उनको पंजाब कांग्रेस के उस प्रधान का यह मजाक समझ नही आ रहा जिसको अपने कार्यालय का सचिव या एक प्रवक्ता भी नियुक्त करने का अधिकार नही है और जिसकी नियुक्तियां घंटों में ही रद्द हो रही हैं।
पंजाब में सम्पत्ति कर लगाये जाने संबंधी कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रस्तावित विरोध संबंधी पूछे जाने पर स. बादल ने कहा कि वह राज्य में कोई संघर्ष करने की बजाये 10 जनपथ और प्रधानमंत्री कार्यालय के आगे धरना दें जिनके द्वारा यह कर लगाने के लिए राज्यों की जबरदस्ती बांह मरोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम इस कर को ना लगाने का जबरदस्त विरोध किया परंतु केंद्र सरकार ने हमारी कानूनन बनती 1408 करोड़ रुपये की शहरी विकास ग्रांटे रोककर यह कर लगाने की नई शर्त लगायी है।उन्होंने कहा कि बाजवा केंद्र सरकार से यह शर्त हटवाने और पंजाब में से एकत्र हुए केंद्रीय करों में से 50 प्रतिशत हिस्सा राज्य को वापिस दिलाये ताकि राज्य सरकार राज्य में कोई भी कर नही लेगी।
अन्ना हज़ारे की जनतंत्र यात्रा संबंधी पूछे जाने पर स. बादल ने कहा कि हमारा संयुक्त निशाना भ्रष्टाचार को समाप्त करना है और हम राज्य में भ्रष्टाचार की जड़ को समाप्त करने के लिए प्रशासकीय सुधारों और सेवा के अधिकार कानून जैसे क्रांतिकारी कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी आम लोगों के रोष के आगे झुकते हुए पंजाब के सेवा के अधिकार कानून को कई केंद्रीय सेवाओं के लिए अपना रही है।
जलालाबाद को देश के सबसे बड़े बासमती केंद्र के तौर पर विकसित करने का वायदा करते हुए स. बादल ने कहा कि आगामी चार वर्षो के दौरान यह देश का सबसे बड़ा बासमती का निर्यात क्षेत्र होगा। उन्होंने बताया कि वह आगामी माह जलालाबाद में एक 100 एकड़ के विशेष चावल क्षेत्र का नींव पत्थर रखेंगे जिसमें अति आधुनिक चावल प्लांटों की स्थापना के लिए 5-5 एकड़ के प्लाट दिए जांएगे। उन्होंने कहा कि उनका सपना जलालाबाद को राज्य की राजधानी चंडीगढ़ से भी बेहतर शहर बनाने का है।
आगामी तीन वर्षो के दौरान जलालाबाद क्षेत्र के सभी 131 गांवों में शहरों की तरह सीमेंट की सडक़े बनाने का एलान करते हुए स. बादल ने कहा कि चालू वर्ष दौरान 40 गांवों में यह सडक़ें बनायी जांएगी और आज उन्होंने दो गंाव ढंडी कदीम और काठगढ़ गांव में इस प्रौजेक्ट का नींव पत्थर भी रखा। उन्होंने बताया कि शहर में 1 वर्ष के भीतर 50 -100 एकड़ की पुड्डा कालौनी विकसित करने के अतिरिक्त 40 करोड़ रुपये की लागत से करीब 1300 गरीब परिवारों को मकान बना कर दिए जांएगे। उन्होंने कहा कि आगामी तीन वर्षो के दौरान राज्य का प्रत्येक बड़ा छोटा शहर कस्बा 4/6 मार्गीय सडक़ों से जुड़ जाएगा और इस प्रोजेक्ट पर 20000 करोड़ रुपये खर्च हो रहें हैं। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में पंजाब में बिज़ली की बहुतात हो जाएगी और आगामी वर्ष से राज्य के लोगों के लिए बिज़ली की दरें घटनी आरंभ हो जांएगी।
यहां जिक्र योग्य है कि आज अपने फाजिल्का जिले के दो दिवसीय तुफानी विकास दौरे जिसमें 152 करोड़ रुपये के विकास कार्य लोगों को समर्पित किए जा रहें हैं के पहले दिन जलालाबाद शहर में 100 बिस्तरों के नींव पत्थर के बाद स. बादल ने 1.86 करोड़ रुपये की लागत से बनी जलालाबाद नगर कौंसिल की ईमारत का भी उद्घाटन किया।
उपमुख्यमंत्री द्वारा आज कालेवाला, तिरोवड़ी और सुहेलेवाला कसिंया के विस्तार के लिए 17 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट आरंभ किए जिससे 40 गांवों में सिंचाई वाले पानी की कोई कमी नही रहेगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने सुखेरा बोदला से जोधेवाल, जोधेवाल से ढाणी अमर सिंह, बग्गे के उत्ताड़ से ढाणी इंद्र सिंह, राज्य मुख्य मार्ग 20 से पिरे के उत्ताड़ सडक़ों के विस्तार और जलालाबाद लक्खेवाली सडक़ पर जलालाबाद ड्रेन के पुल के निर्माण के संयुक्त 11.50 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रौजेक्टों का नींव पत्थर रखा। बाद में उन्होंने 46 लाख की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थय केंद्र का गांव चक्क जानीसर में नींव पत्थर रखा। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने गांव सुखेरा बोधला में स्थापित किए गये घुबाया कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैकनॉलोजी की की नई ईमारत का भी उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री श्री सुरजीत कुमार जियाणी, संसद सदस्य श्री शेर सिंह घुबाया, विधायक श्री गुरतेज सिंह घुडिय़ाणा, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन श्री प्रेम कुमार वलेचा, श्री वरदेव सिंह मान, उपायुक्त डॉ. बसंत गर्ग और जिला पुलिस मुखी श्री एस एस काहलों विशेष तौर पर उपस्थित थे।