चंडीगढ़ - पंजाब सरकार ने भीषण ठंड के मद्देनजर अपने सभी विद्यालयों की प्राथमिक कक्षाओं में 25 जनवरी तक छुट्टी रखने का निर्देश दिया। पंजाब के शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा, ''पंजाब सरकार ने सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों में भयंकर ठंड और शीतलहर के मद्देनजर शनिवार और सोमवार को अवकाश की घोषणा की है।"
उन्होंने बताया कि केवल प्राथमिक विद्यालय ही शनिवार (23 जनवरी) और सोमवार (25 जनवरी) को बंद रहेंगे जबकि अन्य विद्यालय नियम के अनुसार खुले रहेंगे। पंजाब और हरियाणा भयंकर ठंड की चपेट में हैं और घने कोहरे ने इन राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में जनजीवन पर असर डाला है। ये आदेश शिक्षा विभाग ने सरकारी व एडिड प्राइमरी स्कूलों में लागू रहेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य सभी स्कूल रोजाना की तरह खुलेंगे।