चण्डीगढ़, 2 अप्रैल : पंजाब उर्जा विकास एजेंसी (पेडा) ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में मेगावाट स्केल पर सोलर फोटो वोलेटिक (एस पी वी ) के पॉवर प्रोजेक्ट लगाने के लिए 300 मैगावाट के एस पी वी के पॉवर प्रोजेक्ट बनाओ, चलाओ एवं अपनाओं (बी ओ ओ) नीति तहत लगाने का फैसला किया है। इस संबंधी बोली कर्ताओं/ कंपनियों की शंकाओं के जवाब देने संबंधी प्री-बिड कान्फ्रैंस 3 अप्रैल को सी आई आई सैक्टर, 31 चंडीगढ़ में सुबह 11.30 बजे करवाई जा रही है।
पेडा के मुख्य एग्जेक्टिव श्री टी पी एस सिद्धू, आई ए एस ने बताया कि पंजाब में 330 दिन सीधी सूर्य किरणे पड़ती हैं इसलिए राज्य में सौर उर्जा द्वारा बिज़ली उत्पादन की असीम संभावनांए मौजूद हैं। इससे एक स्कवेयर मीटर में सूर्य सौर उर्जा प्लांट लगाकर 4-7 किलोवाट बिज़ली पैदा की जा सकती है। उन्होंने बताया कि प्री बिड कान्फ्रैंस में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रसिद्ध कंपनियां भाग लेंगी। इसके साथ ही प्रमुख बैंकों को भी इसमें शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है। पॉवर और एन सी ई एस के सचिव श्री अनिरूद्ध तिवाड़ी आई ए एस इस समागम की अध्यक्षता करेंगे।