बीजिंग - चीन ने साल 2018 में एक नए चंद्रमा मिशन के लिए तैयारियां शुरू कर दी है जब चंद्रमा के अंधेरे हिस्से पर इसके एक (शोध) जांच करने की योजना है। इस हिस्से का पता मानव अब तक नहीं लगा सका है। चीन के इस कदम से अंतरिक्ष अभियान में एक नया कीर्तिमान बनेगा।
चाइनिज स्टेट एडमिनिस्टेशन आफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्री फॉर नेशनल डिफेंस (एसएएसटीआईएनडी) के तहत चंद्रमा खोज केंद्र के प्रमुख लियू जिझोंग ने बताया कि 'चेंग-4' जांच इस अभियान की शुरुआत करने वाला मानव इतिहास में प्रथम मिशन होगा।