ईरान - परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंध रविवार को हटने की उम्मीद है। इससे पहले ही ईरान के विशालकाय तेल टैंकरों ने भारत और यूरोपीय देशों का रुख करने की तैयारी कर ली है। पहले ही 30 डॉलर प्रति बैरल पर आ चुके तेल के दाम इससे और गिरने की उम्मीद है, जिसका लाभ भारत को मिलेगा।
ईरान ने पाबंदियां हटने के बाद पांच लाख बैरल प्रति दिन तक अतिरिक्त उत्पादन की योजना बनाई है, साथ ही तेल निर्यात के लिए उसके तेल टैंकर भी गतिविधि बढ़ाएंगे। ईरान के पास 22 विशालकाय कच्चे तेल के वाहक जहाज हैं। इसमें तेल से भरे 13 टैंकर हरी झंडी का इंतजार कर रहे हैं। इनमें इतना तेल है कि एक हफ्ते तक भारत की कच्चे तेल की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।