मुक्तसर - आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पंजाब के मुक्तसर में सत्तारूढ़ बादल परिवार पर जमकर हमला करते हुए लोगों से राज्य की बादल को सत्ता से हटाने की गुजारिश की और कहा कि बादल परिवार ने सबसे प्रगतिशील राज्य को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। रैली मे केजरीवाल पीले रंग की पगड़ी पहनकर आए थे ।उन्होंने कहा, "बादल और उनके परिवार ने पंजाब जैसे प्रगतिशील राज्य को पिछले 10 सालों में बर्बाद करके रख दिया है।
एक समय पंजाब पूरे देश का पेट भरने के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यहां किसान आत्महत्या कर रहे हैं।"अगले साल फरवरी 2017 में यहां विधानसभा चुनाव होने वाला है, जिसे देखते हुए पंजाब की सभी प्रमुख पार्टियां सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल, विपक्षी कांग्रेस और नई पार्टी आप अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गई है। केजरीवाल ने कहा कि मैं बादलों से नहीं डरता। वहीं मुक्तसर में ही पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल और उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल ने रैली कर 'आप' पर हमला बोला। अगले साल होने वाले पंजाब चुनावों में अपना परचम फहराने की कोशिशों के तहत ये रैलियां हो रही हैं।