चण्डीगढ़ : पंजाब में गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह रोपड़ में होगा, जहां पंजाब के राज्यपाल श्री शिवराज वी पाटिल राष्ट्रीय ध्वज लहरायेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल 26 जनवरी, 2013 को अमृतसर में राष्ट्रीय ध्वज लहरायेंगे जबकि उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल बठिंडा में राष्ट्रीय ध्वज लहरायेंगे और मार्च पास्ट से सलामी लेंगे।
सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. चरणजीत सिंह अटवाल द्वारा लुधियाना में राष्ट्रीय झंडा लहराया जायेगा जबकि श्री दिनेश सिंह डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा धार कलां जिला पठानकोट में राष्ट्रीय ध्वज लहरायेंगे और मार्च पास्ट से सलामी लेंगे।
कैबिनेट मंत्री श्री चुन्नी लाल भगत, जालंधर, श्री सरवन सिंह फिल्लौर होशियारपुर, श्री अजीत सिंह कोहाड़, मोहाली, श्री मदन मोहन मित्तल पटियाला, स. परमिंदर सिंह ढींडसा गुरदासपुर, स. जनमेजा सिंह सेखों फरीदकोट, श्री सुरजीत कुमार जियाणी, मोगा, स. बिक्रम सिंह मजीठिया, तरनतारन, स. सिकंदर सिंह मलूका, संगरूर, श्री अनिल जोशी, फिरोज़पुर, स. सुरजीत सिंह रखड़ा, फतेहगढ़ साहिब और स. शरणजीत सिंह ढिल्लों , शहीद भगत सिंह नगर में राष्ट्रीय ध्वज लहरायेंगे और मार्च पास्ट से सलामी लेंगे।
मुख्य संसदीय सचिव स. सोहन सिंह ठंडल, कपूरथला, चौधरी नंदलाल, खन्ना, संत बलबीर सिंह घुन्नस, मानसा, श्री देसराज धुग्गा, बटाला, स. मंतार सिंह बराड़, श्री मुक्तसर साहिब, श्रीमती महिन्द्र कौर जोश पठानकोट, श्री अमरपाल सिंह अजनाला, अजनाला, श्री अविनाश चंद्र, बरनाला, श्री के डी भंडारी, फिल्लौर, स. गुरबचन सिंह बब्बेहाली, मुकेरियां, श्री एन के शर्मा, डेराबस्सी, फातिमा निसारा खातून, मलेरकोटला, श्रीमती नवजोत कौर सिद्धू, बाबा बकाला, श्री प्रकाश चंद गर्ग, फाजिल्का, श्री पवन कुमार टीनू, दसूहा, श्री स्वरूप चंद सिंगला, तलवंडी साबो और श्री सोम प्रकाश फगवाड़ा में राष्ट्रीय ध्वज लहरायेंगे और मार्च पास्ट से सलामी लेंगे।