कैमरुन - उत्तरी कैमरुन की एक मस्जिद पर एक आत्मघाती हमले में 13 लोगों की मौत हो गई है। यह खबर सुदूर उत्तरी क्षेत्र के अधिकारियों ने दी है। बोको हराम गुट का यह ताजा हमला है। नाइजीरिया के इस्लामी गुट ने पड़ोसी देशों कैमरुन, चाड और नाइजर पर पिछले साल से अपना हमला बढ़ा दिया है।
कैमरुन में हाल के हमले महिलाओं ने किए। कौयापेका मस्जिद पर आत्मघाती हमला स्थानीय समय के अनुसार प्रात: पांच बजकर 40 मिनट पर हुआ। आत्मघाती हमले में 13 व्यक्तियों की मौत हो गई जिसमें आत्मघाती हमलावर भी शामिल है। हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय अधिकारी मृतकों की संख्या 10 बता रहे थे।