अफगानिस्तान - उत्तरी अफगानिस्तान में स्थित मजर-ए-शरीफ शहर में भारतीय दूतावास परिसर के पास रविवार को चार बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को मार गिराया है। मजर-ए-शरीफ में भारतीय राजदूत ने हमले की पुष्टि की।
भारतीय राजदूत ने बताया कि दूतावास के सभी कर्मचारी और अधिकारी सुरक्षित हैं और हमलावर परिसर में प्रवेश नहीं कर पाए। सूत्रों के अनुसार, हमलावरों से लड़ाई में अफगान सुरक्षा बल के दो सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की खबर है। बल्क प्रांत के गर्वनर के प्रवक्ता मुनीर अहमद फरहाद ने बताया कि हमलावर दूतावास के पास स्थित एक घर में छुपे हुए थे और अंधेरा होने पर उन्होंने हमला बोल दिया। उनकी मंशा दूतावास परिसर में घुसने की थी, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए।