ताइपे 28 मार्च: ताइवान में आज आए शक्तिशाली भूकंप में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए. आपातकालीन सेवा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के इन झटकों से कई भवनों को नुकसान पहुंचा और एक जगह आग लग गई.
भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है. आज सुबह 10.03 बजे आए इस भूकंप का केंद्र मध्य ताइवान में स्थित नानताउ प्रांत से 48 किलोमीटर पूर्व में जमीन से 20.7 किलोमीटर की गहराई पर था.