ओस्लो - नार्वे के स्वालबार्ड द्वीप समूह में बर्फीले तूफान के कारण बर्फ की चट्टानों के नीचे आने से 10 से ज्यादा मकान दफन हो गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें चार बच्चे भी हैं। कई लोग लापता हैं। एक चश्मदीद ने बताया कि तूफान इतना शक्तिशाली था कि लकड़ी के मकान 20 मीटर तक खिसक गए।
95 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल रही थीं। सुरक्षा को देखते हुए अथॉरिटी ने करीब 40 मकान खाली करा लिए थे। तूफान के चलते शनिवार दोपहर तक एयरपोर्ट भी बंद रहे। यह द्वीप सुकरटोपपेन पर्वत की ढाल पर है। यहां करीब 2000 की आबादी है।