Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

पंजाब

More News

पंजाब सरकार गरीब परिवारों के बच्चों को तीस हजार रूपये वार्षिक छात्रवृति देगी

Updated on Tuesday, March 26, 2013 13:52 PM IST

एसएएस नगर, 25 मार्च : समाज में आज महिलाए पुरूषों से कम नही बल्कि बहुत से क्षेत्रों में पुरूषों से आगे है,देश ओैर विदेश में भी पुरूषों से काम में बराबरी करके बडा मुकाम हासिल कर रही है परंतु हमारे समाज में जो सम्मान महिलाओं को मिलना चाहिए वह नही मिल रहा । महिलाओं के प्रति समाज में सोच बदलने के लिए महिलाओं को स्वयं आगे आना पडेगा ,इन विचारों का प्रगटावा श्रीमती हरसिमरत कौर बादल सदस्य लोक सभा और संस्थापक नन्ही छांव ने दुआबा वूमन इंस्टीच्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टैक्रोलोजी द्वारा लांडरा-फतेहगढ साहिब सडक पर स्थित ट्राई सिटी प्राइड (थंडर जोन) में नन्ही छांव के आर्दशों के प्रतिज्ञा दिवस के अवसर पर करवाए गये समागम  को संबोधन करते हुये किया। इस अवसर पर संस्था की लडकियों और मैनेजमैंट कमेटी द्वारा भ्रूण हत्या और व दहेज प्रथा के खिलाफ शपथ भी ली और बीबी बादल को लिखित रूप में हस्ताक्षर वाला शपथ पत्र सौंपकर इस के सच्चे मन से अमल करने का लिखित भरोसा भी दिलाया।

            इस अवसर पर दुआबा वूमन इंस्टीच्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टैक्रोलोजी द्वारा बीबी हरसिमरत कौर बादल की उपस्थिति में नन्ही छांव एजुरन पालिसी की घोषणा की गई जोकि लडकियों  को वितीय रूप से आत्मनिर्भर बनाएगी जिसके अधीन वह पढाई के दौरान प्रति माह 2500 से 25000 रूपये मासिक आमदन प्राप्त कर सकती है और पंजाब की यह पहली संस्था बन गइ है जिसने नन्ही छांव एजुरन पालिसी की घोषणा की है। श्रीमती बादल ने संस्था द्वारा नन्ही छांव एजुरन पालिसी घोषित करने की प्रंशसा करते हुये कहा कि इससे लडकियों में व्यवसायिक कोर्स करने के लिए उत्साह पैदा होगा और वह पढाई का खर्चा स्वंय कर सकेगी उन्होने कहा कि अन्य संस्थाओं को भी ऐसी पालिसियां शुरू करनी चाहिए श्रीमती बादल ने इस अवसर पर बताया कि पंजाब सरकार भी लडकियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उत्साहित कर रही है।उन्होने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा गरीब परिवारों की बच्चियों को व्यवसायिक कोर्स करने के लिए तीस हजार रूपये वार्षिक छात्रवृति दी जाएगी। उन्होने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के सर्व पक्षीय विकास के लिए पूरी तरह यत्नशील है और राज्य में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा किये जा रहे है उन्होने बताया कि शिअद और भाजपा की सरकार ने डेढ लाख लोगों को सरकारी नौकरियां दी है जिसमें 55000 अध्यापक नये भर्ती किये गये है।

            श्रीमती बादल ने इस अवसर पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये कहा कि चाहे हाल ही में लोक सभा द्वारा बलात्कार विरोधी बिल पास होने से अच्छी शुरूवात हुई है पंरतु बलात्कार विरोधी कानून को देश भर में सख्ती से लागू करने की जरूरत है उन्होने बताया कि आकडों अनुसार मौजूदा समय में प्रत्येक 15 मिनट  में एक महिला पर अत्याचार,बीस मिनट में बलात्कार और आधे घंटे में एक महिला को अगवा किया जा रहा है जोकि एक बहुत ही शर्मनाक बात है इसका आने वाली पीढी पर बुरा असर पड़ रहा है उन्होने कहा कि हमारे देश में भ्रूण हत्या का मुख्य कारण दहेज प्रथा भी है क्योकि लडकी को माता पिता अपने उपर बोझ समझते है उन्होने इस अवसर पर लडकियों को भ्रुण हत्या और दहेज विरूद्ध भी लामबंद्ध  होने की अपील करते हुये कहा कि इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए संजीदगी से सोचने की जरूरत है। उन्होने कहा कि हमें दहेज को अपने घरों को हिस्सा नही बनाना चाहिए बल्कि अपने अंदर के लालच को मारना चाहिए।

            उन्होने इस अवसर पर लडकियों को अपनी पढाई की और ध्यान देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया क्योकि लडकिया ही राज्य और देश का भविष्य है और इन्होने ही समाज को आगे लेकर जाना है। इससे पहले उन्होने एक पोधा भी लगाया। संस्था के प्रंबधकों द्वारा समागम में पहुंचने पर श्रीमती बादल का स्वागत किया गया ।

            समागम को श्रीमती तन्नु कश्यप आई ए एस डिप्टी कमीशनर नवांशहर,डिप्टी मेडीकल सुपरीडैंट राजिन्द्रा अस्पताल पटियाला डा. हरशिन्द्र  कौर ,डा. किरण सहायक प्रो.पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला जोकि पहले पी एच डी होल्डर है, कार्यकारी चेयरमैन दुआबा ग्रुप आफ कालेजिज श्रीमती मनजीत सिंह,सी ओ प्रो.हरप्रीत सिंह ने भी संबोधन किया। समागम में बीबी प्रकाश कोैर फांउडर यूनिक होम जांलधर , श्रीमती धनप्रीत कौर एस एस पी नवांशहर ने भी विशेष रूप से शमुलियत की इस अवसर पर श्रीमती अमनजोत कौर रामुवालिया कौमी जनरल सचिव महिला अकाली दल , चेयरमैन दुआबा ग्रुप आफ कालेजिज श्रीमती महेन्द्र सिंह बाठ,प्रधान हरिंद्र सिंह बाठ,प्रंबधकीय वाईस चेयरमैन श्री सुखविन्द्र सिंह सांघा, डिप्टी कमीशनर श्री वरूण रूजम, जिला पुलिस मुख्य श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एस डी एम खरड श्री सुखजीत पाल सिंह , संस्था के डायरैक्टर कर्नल डी एस मान और अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्था की लडकियों द्वारा भ्रुण हत्या और दहेज प्रथा विरूद्ध नाटक भी पेश किया गया।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X