चण्डीगढ़, 25 मार्च : पंजाब सरकार ने आज एक आदेश जारी करते हुये दो पी सी एस अधिकारियों के तबादले किये है जबकि एक आई ए एस अधिकारी को अपनी मौजूदा डियूटी के साथ साथ अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि श्री आंनद सागर शर्मा पी सी एस को एस डी एम खन्ना लगाया गया है जबकि पुरूषोतम सिंह सोढी पी सी एस को सहायक कमीशनर (शिकायतें)गुरदासपुर लगाया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि एच एस पाबला आई ए एस विशेष सचिव , एस सी /बी सी कल्याण विभाग को अपनी मौजूदा जिम्मेवारियों के साथ साथ कार्यकारी डायरैक्टर, पंजाब अनुसूचित जाति, भूमि विकास व वित कारपोरेशन, चंडीगढ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। पाबला को अतिरिक्त चार्ज इंदू मिश्रा, पी सी एस (सेवानिवृत) की 25 मार्च 2013 से 10 मई 2013 तक एक्स इंडिया लीव पर जाने के कारण दिया गया हे।