उत्तरी नाइजीरिया में मशीनगनों, बमों और ग्रेनेडों से लैस अज्ञात हमलावरों के सुनियोजित हमलों में कम से कम 25 लोग मारे गए हैं. पुलिस ने बताया कि हमलावरों के निशाने पर अडामावा प्रांत के गान्ये शहर का एक सराय, एक बैंक, एक पुलिस थाना और एक जेल था.
शुक्रवार को हुए हमलों के दौरान जेल से 127 कैदी भी छुड़ा ले जाए गए और बड़े पैमाने पर धन राशि भी लूट ली गयी. अडामावा प्रांत के पुलिस प्रमुख मोहम्मद इब्राहिम ने कहा कि सराय में 13 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी जबकि बाकी लोग अलग-अलग जगहों पर मौत के घाट उतार दिए गए.