वाशिंगटन - एक पाकिस्तानी महिला और उसके पति द्वारा कैलिफोर्निया में की गई गोलीबारी मामले में एफबीआई की व्यापक जांच का दायरा बढ़कर पाकिस्तान और कई अन्य देशों तक पहुंच गया है। इस घटना ने अमेरिका में कट्टरपंथ को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। इस गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई थी।
अमेरिकी अटॉर्नी जनरल लॉरेटा लिंच ने एक साक्षात्कार में कहा, 'पाकिस्तान उन देशों में से एक है। इसमें कुछ अन्य देश भी शामिल हैं।' पाकिस्तानी नागरिक ताशफीन मलिक और पाकिस्तानी मूल के उसके पति सैयद रिजवान फारूक द्वारा बुधवार को एक जनसमूह पर गोलीबारी करके की गई 14 लोगों की हत्या के मामले की एफबीआई जांच कर रही है।