बीजिंग - चीन की राजधानी बीजिंग में आज धुंध को लेकर पहली बार रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा गया है कि मंगलवार से गुरुवार तक यहां गहरी धुंध छायी रहेगी, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और स्कूलों को बंद रखने की सलाह दी गई है।
बीजिंग की नगर सरकार ने ऑनलाइन वक्तव्य जारी कर लोगों को सतर्क किया और स्कूलों को बंद रखने की सलाह दी है। चीन में दशकों के अंधाधुंध आर्थिक विकास के लिये उठाये गये कदमों से देश के प्रमुख शहरों का वायुमंडल प्रदूषित हो चुका है। वहीं चीन के नेतृत्व ने इसमें और गिरावट रोकने तथा सुधार करने का संकल्प लिया है।