इस्लामाबाद - पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र के कई हिस्सों में आज 7.2 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया। वहीं अभी तक भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान के पूर्व में था। पख्तूनख्वाह के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी और इसका केंद्र 88 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
भूकंप का झटका प्रांत के कई हिस्सों में महसूस किया गया। भूकंप का झटका पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद तथा खबर पख्तूनख्वाह की राजधानी पेशावर में भी महसूस किया गया। अधिकारी ने कहा कि अब तक कहीं से भी जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। भूकंप मलाकंद, स्वात, मिंगोरा तथा प्रांत के दूसरे इलाकों में महसूस किया गया है।