बढनी - कृष्णानगर बार्डर के मुख्य प्रवेश द्वार को सील कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान शरारती तत्वों ने नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में जा रहे प्याज लदे ट्रक भी जला दिया। एक अन्य वाहन को भी निशाना बनाया। बार्डर के हालात को देखते हुए भारतीय सीमा में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
मधेस प्रांत के मधेसियों के हितों को लेकर संयुक्त मधेसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कृष्णानगर भंसार कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। प्रवेश द्वार को बंद कर दिन भर डटे रहे। कपिलवस्तु जिले के क्षेत्र नंबर पांच कृष्णानगर के सांसद अभिषेक प्रताप शाह, पूर्व मंत्री ईश्वर दयाल मिश्र, वरिष्ठ नेता मंगल प्रसाद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता की अगुवाई में डटे आंदोलनकारियों ने कहा कि संविधान में शामिल 108 में से 50 धाराएं मधेसी विरोधी हैं। इसे हटाने तक आंदोलन जारी रहेगा।