लंदन - ब्रिटेन के कई हिस्से इस वक्त डेसमंड तूफान की चपेट में हैं। तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते क्यूम्ब्रिया काउंटी में बाढ़ के हालात बन गए हैं। खराब स्थिति को देखते हुए लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। स्कॉटलैंड, इंग्लैंड और वेल्स में कई सड़कें बंद पड़ी हैं।
वहीं, दर्जनों ट्रेन रूट रद्द कर दिए गए हैं। क्यूम्ब्रिया में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। वहीं कोलेडेल ब्रिज धराशाई हो गया है। यहां के एपलेबी और केसविक के हिस्से में लोग अपना घर और दुकानें छोड़ने को मजबूर हैं। पुलिस ने इसे बड़ी घटना घोषित कर दिया है।