Hindi English Monday, 19 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

इंटरनेशनल

More News

यमन में फिदायीन हमला, राज्यपाल की मौत

Updated on Monday, December 07, 2015 09:55 AM IST

अदन - यमन के अदन शहर में आज हुए एक फिदायीन कार बम हमले में यहां के प्रांत गवर्नर जफर मोहम्मद साद की मौत हो गई। इस हमले में साद के छह परिजन भी मारे गए हैं। हुती शिया विद्रोहियों के प्रभाव वाले अदन शहर में इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। अधिकारियों ने बताया कि यमन के गवर्नर की कार को उस वक्त निशाना बनाया गया जब उनका काफिला अदन शहर के पश्चिमी हिस्से से गुजर रहा था, तभी आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी अपनी कार से साद की गाड़ी में टक्कर मार दी।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, साद उस वक्त काम पर जा रहे थे। शुरुआत में रॉकेट लांचर से हमले की खबरें आई थीं। साद दक्षिणी यमन की सेना में जनरल थे। वर्ष 1990 में दक्षिणी और उत्तरी यमन का विलय हुआ था। उन्होंने इस साल अक्टूबर में ही अदन के गवर्नर का कार्यभार संभाला था। हुती विद्रोहियों के प्रभाव के चलते राष्ट्रपति अब्द-रब्बु मंसूर हादी को देश छोड़कर सऊदी अरब में शरण लेनी पड़ी थी। सऊदी के ही नेतृत्व में किए गए हवाई हमले के बाद विद्रोहियों को यमन के दूसरे सबसे बड़े शहर से खदेड़ा जा सका है। राष्ट्रपति हादी आठ महीनों के बाद नवंबर में स्वदेश लौटे हैं। फिलहाल तैज प्रांत को हुती विद्रोहियों से मुक्त कराने का अभियान चल रहा है।

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

X