ब्रासीलिया - ब्राजील के निचले सदन के स्पीकर ने राष्ट्रपति डिल्मा रॉसेफ के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू की है। इस कार्यवाही ने लातिन अमेरिका के सबसे बड़े देश को एक दशक के सबसे गहरे संकट में डाल दिया है। स्पीकर एदुआर्दो कुन्हा ने यह फैसला लिया है और इसे अब आगे की कार्यवाही के लिए विशेष समिति की मंजूरी लेने के लिए भेजा गया है।
महाभियोग की वजह से देश की पहली महिला राष्ट्रपति को पद से हटाया जा सकता है। यह तब हो रहा है जब देश एक ओर भ्रष्टाचार के घोटाले से जूझ रहा है और दूसरी ओर मंदी गहराती जा रही है। राष्ट्रपति के तौर पर डिल्मा को दूसरी पारी शुरू किए अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है। वहीं डिल्मा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह पद पर बनी रहेंगी। उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि इस याचिका के संबंध में उन्हें पूरा यकीन है कि इसमें कोई आधार नहीं है।