कैलिफोर्निया - कैलिफोर्निया के सैन बर्निनैंडो में हुई गोलीबारी 14 लोग मारे गए हैं। सैन बर्निनैंडो के पुलिस प्रमुख ने 14 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस घटना में 14 अन्य लोग घायल भी हुए हैं और उनके मुताबिक ये शुरुआती संख्या है। ये गोलीबारी विकलांग लोगों के लिए बनाए गए एक सामाजिक सेवा केंद्र पर हुई। पुलिस अब भी संदिग्धों को तलाश रही है।
इस बात की संभावना जताई जा रही है कि बंदूकधारी घटनास्थल से एक काली गाड़ी में भाग गए हैं और उनके पास लंबी बंदूकें हैं। अधिकारियों का कहना है कि वो इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते हैं कि क्या ये कोई 'आतंकवादी हमला' था। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा को इस घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है।
पुलिस विभाग की एक प्रवक्ता ने बताया है कि जहां ये घटना हुई, उस इमारत को सुरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी करने वाले तीन बंदूकधारी हो सकते हैं और वे हथियारों से लैस थे। पुलिस ने लोगों से कहा कि वो गोलीबारी वाली जगह की तरफ न जाएं।