चंडीगढ़ - पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में घर-घर अरविंद केजरीवाल के पोस्टर लगने लगे हैं, जो 'करप्शन का पैसा' है। 'केजरीवाल के पास कहां से आया पैसा?' एक न्यूजचैनल के कार्यक्रम में अमरिंदर सिंह ने सवाल खड़ा किया कि केजरीवाल के पास इतने पैसे कहां से आए?
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केजरीवाल साल 2017 के चुनाव में पंजाब के सीएम उम्मीदवार नहीं बनेंगे, वे तो हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा, 'हमारा हरियाणा से साथ पानी का झगड़ा है। क्षेत्रीय विवाद भी है।' पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने से जुड़े सवाल पर अमरिंदर सिंह ने कहा, 'किसने कहा कि अगर मुझे प्रेसिडेंट नहीं बनाया गया, तो पार्टी छोड़ दूंगा। यह फैक्ट नहीं है।