वॉशिंगटन - अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी दोनों बेटियों-साशा और मालिया के साथ किताबें खरीदने के लिए एक स्थानीय बुक स्टोर में गए। वहां उन्होंने भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी की भी एक किताब खरीदी। ओबामा ने कुल नौ किताबें खरीदीं। जिनमें जोनाथन फ्रैंजन की 'प्योरिटी: ए नॉवेल, रुश्दी की 'टू ईयर्स एट मन्थ्स एंड टवेंटी-एट नाइट्स' और सिंथिया वॉएट की 'एल्स्का: ए नॉवेल आफ द किंगडम' आदि शामिल थीं। ओबामा और उनकी बेटियों ने किताबों की यह खरीददारी एक छोटे से अपशर स्ट्रीट नामक बुकस्टोर में की। अपनी एसयूवी की ओर बढ़ते हुए उन्होंने पत्रकारों का मुस्कुराकर अभिवादन किया।